Latest Updates
-
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान
घरेलू उपचार क्यूं नहीं देते परिणाम, जानिये 5 कारण
क्या आपको आश्चर्य होता है जब कोई घरेलू फेस पैक आप पर बेअसर दिखाई देता है? आखिर क्या कारण है कि घर पर तैयार किये गए शुद्ध सामग्री से तैयार फेस पैक प्रभावी परिणाम नहीं देता?
जब आप प्राकृतिक पदार्थों का उपयोग करती हैं तो आपको अधिक सावधान रहना पड़ता है क्योंकि आप नहीं जानती कि आपको कौन सी सामग्री सूट करेगी।
आइये देखते हैं वे पांच कारण जिस वजह से आपको घर पर तैयार फेस पैक परिणाम नहीं दे पा रहे हैं।

घटकों को गलत अनुपात में लेना: यदि आप अपने घटकों को पानी में घोल रहे हैं या किसी एक पदार्थ का अधिक मात्रा में उपयोग कर रहे हैं तो परिणाम अवश्य ही असंतोषजनक होंगे। अंत में आपको किसी प्रकार का रिएक्शन होने की संभावना भी हो सकती है।
READ: चेहरे के खुले पोर्स के लिये 5 फेस मास्क
आपकी त्वचा के प्रकार के अनुरूप नहीं होना: प्रत्येक प्राकृतिक वस्तुएं आपकी त्वचा के लिए ठीक नहीं हो सकती। प्रत्येक प्रकार की त्वचा की अपनी समस्याएं होती हैं तथा आप अपने चेहरे पर क्या लगा रहे हैं इस बात का आपको पूरा ध्यान रखना चाहिए।
नियमित न होना: घरेलू उपचार जादू की तरह काम कर सकते हैं, केवल तभी जब आप नियमित तौर पर इनका उपयोग करें। प्रयोग के तौर पर केवल एक बार उपयोग करने पर इच्छित परिणाम प्राप्त नहीं होंगे।
READ: मुल्तानी मिट्टी के ये 9 फेस पैक निखार देगें आपकी त्वचा
सामग्री के बारे में जानकारी न होना: आपको यह जानना आवश्यक है कि किसी विशेष समस्या में कौन सा उपचार प्रभावी होगा। उदाहरण के लिए मुंहासों के उपचार में आमतौर पर मुल्तानी मिट्टी, चंदन, गुलाब जल और कपूर का उपयोग किया जाता है। यदि आपकी त्वचा शुष्क है तो आपको इनमें से कुछ पदार्थों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
पदार्थों को अच्छी तरह संरक्षित न रखना: रसोईघर में रखे पदार्थों को अधिक समय तक संरक्षित करके नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा इन्हें सूरज की रोशनी से बचाना भी कठिन काम होता है।



Click it and Unblock the Notifications
