Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन 7 जड़ी बूटियों से करें हर स्किन प्रॉबलम का इलाज
जब बात त्वचा की देखभाल की आती है तो एक्सपर्ट हमेशा यही सलाह देते हैं कि प्राकृतिक जड़ी बूटियों से बेहतर और सेफ और कभी नहीं है। त्वचा की समसयाएं जैसे, एक्ने, झाइयां, रूखापन, खुजली, ऑयली स्किन और रैश आदि ऐसी जड़ी बूटियों से ठीक किया जा सकता है जो खास कर त्वचा के लिये हों।
READ: स्तनों को बढ़ाने के लिए पांच हर्ब
आपके घर पर मौजूद हर्ब जैसे नीम, तुलसी और पुदीना आदि त्वचा पर लगाने के लिये काफी लाभकारी हैं क्योंकि इनमें फोड़े, फुंसी तथा एक्ने जैसी आम त्वचा संबन्धी समस्या दूर हो सकते हैं। इन्हें कुछ दिन लगाने पर आप पाएंगी कि आपकी त्वचा से दाग धब्बे गायब हो गए हैं और त्वचा में ग्लो समा गया है।
READ: चेहरा साबुन से नहीं बेसन से धो कर देखें, होंगे ये फायदे
एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि इन हर्ब को तभी लगाएं जब आपकी स्किन पर यह सूट करें। अगर त्वचा पर जलन या रैश पड़ जाएं तो इन्हें तुरंत ही पानी से धो लें। तो दोस्तों अगर आप कुछ ऐसी चीज चाहते हैं जो सस्ती भी हो और फायदेमंद भी, तो इन हर्ब को आजमना ना भूलें।

नीम
मुठ्ठीभर नीम की पत्तियों को पीस कर पाउडर बना लें। फिर उसमें 2 चम्मच गुलाबजल मिला कर गाढा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को सीधे तौर पर एक्ने पर लगाएं। इससे पिंपल के दाग को भी गायब करने में मदद मिलेगी।

जोजोबा
जोजोबा की पत्तियों को पीस कर पावडर बनाएं। फिर उसमें आधा चम्मच जोजोबा तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को फोड़े पर लगा कर हल्का मसाज करें। जब पेस्ट सूख जाए तब इसे रगड़ कर छुड़ा दें। यह हर्ब त्वचा के लिये काफी अच्छा है।

गेंदा
गेंदे का फूल जला हुआ घाव, चोट, त्वचा संक्रमण और रैश आदि को ठीक करने के लिये जाना जाता है।

एलोवेरा
आप चाहें तो एलोवेरा को सीधे रैश आदि पर लगा सकती हैं। इससे रैश पर गोलाई में मसाज करें और फिर इसे सूखने दें। त्वचा की हर समस्या से छुटकारा पाने के लिये इसे रोजाना दो बार लगाएं।

जैतून तेल
यह बहुत ही हल्का तेल है जो कि त्वचा पर आसानी से बैठ जाता है। आपको करना सिर्फ इतना है कि दो जैतून की पत्तियों को पेस्ट बना लें और उसमें 1 बूंद जैतून तेल मिक्स करें। इस पेस्ट को अपनी झुर्रियों पर लगाएं। इससे झुर्रियां हल्की पड़ जाएंगी।

गुडहल
यह फूल और इसकी पत्तियां त्वचा के लिये काफी अच्छी है। इन दोनों का गाढा पेस्ट तैयारकरें और ऑयली चेहरे पर लगाएं, जिससे चेहरे पर अत्यधिक तेल ना निकले।

पुदीना
पुदीने उस त्वचा के लिये अच्छा माना जाता है जिस पर गहरे दाग और धब्बे हों। इसमें मौजूद गुण त्वचा के धब्बे हटा कर पोर्स को अंदर से साफ करता है।



Click it and Unblock the Notifications
