Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सनस्क्रीन लगाने के साइड इफेक्ट्स
घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर यूवी किरणों से बचाई जा सके। मगर धूप से बचाने वाली कुछ सनस्क्रीन में घातक रसायन पाए जाते हैं जो त्वचा पर जलन, रैश, खुजली और ब्रेस्ट कैंसर भी पैदा सकते हैं।
सनस्क्रीन लोशन लगाने के कुछ छोटे मोटे साइड इफेक्ट्स तो अकसर सामने देखने को मिलते ही हैं लेकिन जब यह विकराल रूप ले लेते हैं तो आपको तुरंत ही चिकित्सक की सहायता लेनी चाहिये।
READ MORE: सनस्क्रील के बारे में जानिये कुछ सच
पर हर्बल और प्राकृतिक रूप से बनी हुई सनस्क्रीन इस्तमाल करने से कुछ नहीं होता। इनमें ज्यादा कैमिकल नहीं मिला होता है। अब आइये देखते हैं कि सनस्क्रीन लगाने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

त्वचा में जलन होना
इसे लगाने से आंखों तथा चेहरे पर हल्की जलन महसूस होने लगती है। अगर आपको यह जलन ज्यदा महसूस हो तो सनस्क्रीन को तुरंत ही धो लें।

हो सकती है स्किन एलर्जी
कई सनस्क्रीनों में कैमिकल्स पाए जाते हैं, जो कि एलर्जी, खुजली और सूजन पैदा कर सकते हैं। हमेशा ऐसी सनस्क्रीन खरीदनी चाहिये जिस पर हाईपोएलर्जेनिक लिखा हो। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जिस सनस्क्रीन में जिंक ऑक्साइड हो वह त्वचा के लिये अच्छी मानी जाती है।

यह त्वचा को रूखी बना सकती है
कई लोगों को सनस्क्रीन लगाने से त्वचा रूखी पड़ जाती है। अगर आपकी भी स्किन रूखी या टाइट लगने लगे तो इसे तुरंत ही लगाना बंद कर दें।

एक्ने के लिये होती है खराब
अगर आप के चेहरे पर एक्ने है तो यह सनस्क्रीन उसे और भी बुरा बना सकती है। अच्छा होगा कि आप बिना तेल या मॉइस्चर वाली सनस्क्रीन चुनें, जिससे यह आपकी त्वचा को सूट करे।

यह रैश भी पैदा कर सकती है
जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है उन्हें यह क्रीम रैश भी दे सकती है। अगर आप की त्वचा संवेदनशील है तो क्रीम खरीदने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह कर लें।

ब्रेस्ट कैंसर के भी चांस हैं
सनस्क्रीन में कई प्रकार के घातक रसायन होते हैं जो रक्त में इस्ट्रोजेन के स्तन पर असर डाल सकते हैं। अच्छा होगा कि आप ऐसी सनस्क्रीन खरीदें जिसमे प्राकृतिक तत्व मौजूद हों।



Click it and Unblock the Notifications
