Latest Updates
-
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं
सुबह के समय ऐसे करें अपनी त्वचा से प्यार
सुबह उठ कर जब आप अपना चेहरा मुर्झाया हुआ सा देखती हैं, तो सारा मड़ खराब हो जाता है। पर अब अपना मूड खराब करने की जरुरत नहीं है क्योंकि हम आपको बताएंगे कि सुबह उठ कर आपको ऐसा क्या करना चाहिये जिससे आपका मूड भी खिला खिला रहे और आपका चेहरा भी फ्रेश लगे। हर सुबह आपको अपने चेहरे को कम से कम 20 मिनट का समय अवश्य देना चाहिये।
वे महिलाएं जिन्हें सुबह जल्छी ऑफिस जाना होता है, वह नीचे दिये गए खास तरीकों से अपने चेहरे को संवार सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में -

चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं
सुबह उठते ही सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोएं। इससे चेहरे की मृत्य कोशिकाएं हटेंगी और आपके सुस्त चेहरे पर थोड़ी सी जान आएगी।

हर्बल सोप का प्रयोग
रसायनयुक्त साबुन की जगह पर हर्बल सोप का प्रयोग करें। इससे त्वचा की रंगत निखरेगी और दाग धब्बों से जल्द मुक्ती मिलेगी।

फ्रूट पैक लगाएं
फ्रूट पैक में विटामिन सी होता है। पैक बनाने के लिये नींबू और शहद मिला कर लगाएं। अगर घर पर केला या अन्य फल हों तो उसे भी साथ में मिला कर लगाएं। इससे आपका चेहरा तरोताजा दिखेगा।
घरेलू लोशन लगाएं
यदि घर पर दूध की मलाई बची हुई है तो, उसे चेहरे पर लगाएं। इससे आपके दाग धब्बे गायब होने लगेंगे तथा पिंपल से भी छुटकारा मिलेगा।

अपने गालों को दें थोड़ा प्यार
गालों को गुलाबी करने के लिये रेड फ्रूट फेस पैक तैयार करें। स्ट्रॉबेरी या चैरी ले कर उसमें शहद और नींबू मिक्स करें। फिर इसे अपने गालों पर लगाएं। इससे आपके गाल प्राकृतिक रूप से चमकदार बन जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
