Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इन गलतियों से पुरुष खो सकते हैं अपने चेहरे की रौनक
आज कल देखने में आता है कि काफी पुरुष अपनी ग्रूमिंग की ओर ध्यान देने लग गए हैं। पर इसमे भी कहीं ना कहीं कुछ कमी रह जाती है। अगर आप सोंचते हैं कि एक बढियां सी हेयरस्टाइल और फेशियल आपको हमेशा के लिये खूबसूरत बना देगा तो ऐसा नहीं है।
पुरुषों को भी महिलाओं की तरह अपनी त्वचा पर रोजाना तौर पर ध्यान देना चाहिये। जिस तरह महिलाएं अपने चेहरे को क्लीनिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग करती हैं, ठीक उसी तरह से भी पुरुषों को भी करना चाहिये।
पुरूषों को किस प्रकार छीलनी चाहिये अपनी दाढ़ी?
माना जाता है कि पुरुषों के चेहरे की त्वचा महिलाओं के मुकाबले थोड़ी कठोर होती है मगर इसका यह मतलब नहीं है कि वह अपनी त्वचा पर ध्यान ही ना दें। यदि आप ने अभी से ही अपनी त्वचा की देखभाल करनी शुरु नहीं की तो आप जल्दी ही बूढे़ दिखाई देने लगेगें।
आइये जानते हैं पुरुष कौन सी गलती करते हैं, जिससे उनके चेहरे की चमक खो सकती है....
पुरुषों के लिये घरेलू हेयर पैक

नहीं लगाते सनस्क्रीन
अधिकतर पुरुष सनस्क्रीन लगाना जरुरी नहीं समझते और अगर लगाते भी हैं तो कोई भी सनस्क्रीन चुन लेते हैं। सनस्क्रीन हमेशा सही एसपीएफ की होनी चाहिये। इसे घर से निकलने के एक घंटे पहले ही लगा लें। आप चाहें तो नारियल का तेल या सीसम का तेल भी सनस्क्रीन की जगह पर लगा सकते हैं।

नहीं लगाते एंटी एजिंग क्रीम
एंटी एजिंग क्रीम केवल महिलाओं के लिये ही नहीं होती। आप भी इसे लगा सकते हैं। आपको ऐसी एंटीएजिंग क्रीम लगानी चाहिये जिसमें विटामिन ए, सी और ई हो।

मॉइस्चराइजर ना लगाना
मॉइस्चराइजर ना लगाने से त्वचा रूखी बन जाती है और डैमेज हो जाती है। पुरुषों की त्वचा को सबसे ज्यादा पोषण की आवश्यकता होती है क्योंकि वह जल्दी डैमेज होती है।

गलत तरह से शेविंग
कई लोग बिना क्रीम के ही शेविंग करना पसंद करते हैं जो कि त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इससे त्वचा छिल जाती है और उस पर कट लग जाता है। शेविंग करने से पहले एक अच्छी शेविंग क्रीम और उसके बाद आफ्टर शेविंग क्रीम या लोशन लगाएं।

साबुन का इस्तमाल करना
अधिकतर पुरुष अपने चेहरे को धोने के लिये फेसवॉश की जगह पर साबुन का प्रयोग करते हैं1 साबुन में कास्टिक सोडा और सोडियम लॉरेल सल्फेट मिक्स किया जाता है जो कि हमारी त्वचा के लिये काफी हानिकारक होते हैं। इन साबुनों से कई संक्रमण भी पैदा हो सकते हैं।

स्क्रब ना प्रयोग करना
चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी तथा डेड स्किन को हटाने के लिये स्क्रब का प्रयोग किया जाता है। जब चेहरे से डेड स्किन हटती है तो चेहरा चमकदार, गोरा और साफ दिखाई देने लगता है। बाजार में काफी किसम के स्क्रब उपलब्ध हैं और अगर चाहें तो घर पर भी स्क्रब तैयार किया जा सकता है। आप शक्कर और ओटमील को स्क्रब के तौर पर प्रयोग कर सकते हैं।

ज्यादा पानी ना पीना
अगर आपको चमकदार त्वचा चाहिये तो खूब सारा पानी पीजिये। इससे त्वचा के हर रोग दूर होंगे। दिन में 8 गिलास पानी पीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
