Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
चेहरे से बुढापा मिटा देगा यह एंटी एजिंग मास्क
अगर आपकी त्वचा स्वस्थ दिखती है तो आप अपनी उम्र को बड़ी आसानी के साथ छुपा सकती हैं। पर जब आपकी त्वचा से चमक गायब हो जाती है तो आप बूढ़ी दिखना शुरु हो जाती हैं। इसलिये आपको हमेशा अपनी त्वचा पर खूब ध्यान देना चाहिये। अगर आप सोंचती हैं कि बाजारू क्रीम लगाने से आपके चेहरे की चमक वापस आ जाएगी तो ऐसा नहीं है।
MUST READ: ऑयली स्किन के लिए एंटी-एजिंग टिप्स
चेहरे की चमक को बरकरार रखने के लिये हमेशा प्राकृतिक उपचार का सहारा लेना चाहिये जिससे अंदर से निखार आ सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे हैं कि आप घर बैठे किस तहर से चेहरे पर एंटी एंजिक मास्क बना कर लगा सकती हैं। यह एंटी एजिंग मास्क आपको अपने किचन में ही मिल जाएंगे और इन्हें लगाने में आपका समय भी नहीं खराब होगा।

शहद
चेहरे को पहले धो लें, फिर कुछ बूंद शहद की चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर चेहरे को धो लें। शहद चेहरे को नमी पहुंचाता है और उसे साफ करता है।

जैतून तेल
हर रात को सोने से पहले चेहरे पर कुछ बूंद जैतून के तेल की मालिश करने से चेहरे को नमी पहुंचती है। आप चाहें तो नहाने वाले पानी में भी कुछ बूंद जैतून के तेल की डाल सकती हैं। इससे त्वचा पर जमी डार्क स्किन भी निकल जाती है।

थोड़ा सा विटामिन सी
चेहरे पर चमक बढाने के लिये विटामिन सी काफी प्रभावशाली होता है। आप चाहें तो रोज नींबू पानी पी सकती हैं या फिर चेहरे पर हल्का नींबू का रस लगा सकती हैं। यह अंदर से भी अच्छा है और बाहर से भी। आप इसे किसी भी एंटी एजिंग मास्क में डाल कर भी प्रयोग कर सकती हैं। दही फेस पैक से चेहरा बनाएं चमकदार और स्वस्थ

अखरोट
अगर आपको अपनी स्किन का टेक्सचर सही करना हो तो अखरोट का प्रयोग करें। अखरोट को कूंच कर उसमें दही और कुछ बूंद बादाम तेल की मिलाएं और लगाएं। इससे चहरा सही हो जाता है।

अंडा
अगर आपको ऑइल फ्री लुक चाहिये तो चेहरे पर अंडा लगाएं। फिर चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें और हाथों से चेहरे को सुखा लें। इससे आपके बडे़ पोर्स भी बंद हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
