Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुने सही फेशियल
अगर आप हाल ही में फेशियल करवाने की सोंच रही हैं तो एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि फेशियल हमेशा अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार ही चुनें। अगर आपकी स्किन ऑयली है और आपने ड्राई स्किन वाला फेशियल चुन लिया तो आपके चेहरे पर विपरीत असर पड़ सकता है।
Your Maggi is Safe! Welcome Back Maggi Sale On Snapdeal
जब चेहरे पर उचित स्किन टाइप का बना फेशियल किया जाएगा तो चेहरे के पोर्स साफ होंगे, दाग धब्बे, झाइयां मिटेंगी और समय के साथ साथ त्वचा की अन्य समस्याएं भी गायब होना शुरु हो जाएंगी।
READ: फेशियल के पहले जरुर कर लें ये 10 काम
फेशियल हमेशा महीने में दो बार करवाना उचित माना जाता है। अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो महीने में एक बार फेशियल काफी होता है। अगर आपका चेहरा ऑयली है तो महीने में दो बार क्लीनअप जरुर करवाएं। अब आइये जानते हैं अपनी त्वचा के अनुसार कैसे चुने सही फेशियल...

ऑयली स्किन के लिये
ऑयली स्किन पर मॉइस्चराइजर और क्रीम युक्त फेशियल ठीक नहीं रहता। इस त्वचा के लिये सबसे पहले स्क्रब के साथ क्लींजिंग करें और फिर टोनिंग। अगर चेहरे के पोर्स बडे़ हैं तो आपके लिये सबसे अच्छा पर्ल और सिल्वर फेशियल रहेगा। इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

1. सिल्वर फेशियल:
यह फेशियल त्वचा को शुद्ध करेगा। इस फेशियल किट में आपको क्लींजिर, ग्लो स्क्रब, जैल, क्रीम और फेशियल पैक होगा जो मुरझाई और ऑयली त्वचा में झट से निखार भरेगा। सिल्वर फेशियल चेहरा का प्राकृतिक ग्लो वापस लाता है और पोर्स को साफ कर के ब्लैकहेड्स को जमने से रोकता है। सिल्वर फेशियल करने में 40 से 1 घंटे का समय लगता है।

2. पर्ल फेशियल:
यह ऑयली स्किन वाली लड़कियों के लिये अच्छा है। यह चेहरे से टैनिंग हटाने और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। यह चेहरे की खोई नमी को वापस ला कर उसमें जान भरता है। यह फेशियल गारंटी के साथ चेहरे का प्राकृतिक कलर वापस लाता है और त्वचा को गोरा बनाता है। इस फेशियल को करने में 1 घंटा कम से कम लगता है।

ड्राई स्किन के लिये
अगर आपकी त्वचा नॉर्मल से ड्राई स्किन है तो, चेहरे पर पहले मॉइस्चराइज़र से मसाज करें और फिर फेशियल के लिये आगे बढ़ें। ड्राई स्किन के लिये दो प्रकार के फेशियल अच्छे होते हैं - पहला, क्लासिक और दूसरा प्लांट स्टेम फेशियल।

1. प्लांट स्टेम सेल फेशियल:
इस फेशियल से आपकी त्वचा जंवा दिखने लगेगी क्योंकि इसमें त्वचा के अंदर तक प्लांट सेल जाती है, जो कि डैमेज स्किन सेल को ठीक करती है। यह फेशियल एजिंग के लक्षणों को धीमा कर देता है। प्लांट स्टेम सेल फेशियल किट में एक्सफोलियेटर, सीरम, क्रीम, मास्क और अंडर आई जेल होता है। इस फेशियल को करने में 1 घंटे का समय लगता है।

2. क्लासिकल फेशियल:
इस फेशियल किट में आपको फेशियल क्लीनसिंग, फेशियल टोनिंग और फेशियल मसाजिंग, मास्क और प्रॉटेक्शन कवरेज मिलेगा। इसको करने के लिये आपको अंदर एक मैन्यूअल मिलेगा और इसे सही स्ट्रोक और प्रेशर दे कर किया जाता है। इसे करने में 1 घंटा लगता है।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिये
इस तरह की त्वचा को किसी भी अन्य टाइप की त्वचा के मुकाबले बड़ी ही सावधानी के साथ ट्रीट किया जाना चाहिये क्योंकि यह दोनों ही रूखी और ऑयली टिशू से बनी होती है। प्लेटिनम फेशियल और जेमस्टोन थैरेपी फेशियल इस तरह की त्वचा के लिये बेस्ट रिजल्ट देते हैं। इसमें सबसे पहले रूखी त्वचा को क्लीन कर के मसाज देते हैं और फिर ठंडे आइपैक से टोन किया जाता है।

1. जेमस्टोन थेरेपी फेशियल:
जेमस्टोन फेशियल थेरेपी रत्न की प्राकृतिक ऊर्जा को विकसित करता है और आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक असंतुलन को बनाने में मदद करता है। इस फेशियल को करने में अलग अलग रत्नों का प्रयोग किया जाता है। यह रत्न चेहरे से झुर्रियों को मिटाते हैं और एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। इसमें मुख्य सामग्रियां, पन्ने और नीलम आदि के डस्ट (धूल) होते हैं।

2. प्लेटिनम फेशियल:
यह आपकी त्वचा को पूरी तरह से रिचार्ज कर के बूस्ट कर देगा। यह फेशियल कोशिकाओं तक पहुंच कर त्वचा की टिशू को सपोर्ट करता है। यह त्वचा की नमी को भी बरकरार रखने में मदद करता है और उसे जंवा बनाता है। इसे करने में 45 से 1 घंटे लगते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
