Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
घर पर ऐसे बनाइये चेहरे के लिये ग्रीन टी टोनर
क्या आप चेहरे के लिये एक अच्छा स्किन टोनर ढूंढ रही हैं? अगर हां, तो फिर आपको घर पर ही एक अच्छा स्किन टोनर मिल सकता है, जिसे आप ग्रीन टी के मिश्रण से तैयार कर सकती हैं। फेस वॉश करने के बाद चेहरे पर अगर यह ग्रीन टी स्किन टोनर लगाएंगी तो चेहरे की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाएगी।
MUST READ: ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी
यह ग्रीन टी चेहरे के खुले पोर्स को साफ करेगी और त्वचा को सूरज की किरणों से पहुंचे हुए नुकसान से भी बचाएगी। आज हम आपको बेसिक ग्रीन टी टोनर और बेकिंग सोडे के प्रयोग से टोनर बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं चेहरे के लिये एक अच्छा ग्रीन टी टोनर।

बेसिक ग्रीन टी टोनर
एक कप खौलता हुआ पानी ले कर उसमें 30 एम एल ग्रीन टी की पत्तियां डालें। आप चाहें तो गरम पानी के कप में चाय का 1 टी बैग भी डाल सकती हैं। जब पानी में ग्रीन टी अच्छी तरह से समा जाए (5-6 मिनट) तो उसे निकाल कर पानी को ठंडा कर लें। इस तैयार टोनर को किसी बोतल में भर लें और दिन में दो बार चेहरे तथा गर्दन पर इस्तमाल करें।
MUST READ: इस तरह करें शहद को फेस क्लींजर की तरह प्रयोग
बेकिंग सोडा की मदद से ऐसे बनाएं ग्रीन टी टोनर
1. 30 एम एल ग्रीन टी की पत्तियां लें, उस 1 कप गरम पानी में डालें। आप चाहें तो ग्रीन टी बैग भी ले सकती हैं। अब इस घोल में 30 एमएल शहद और नींबू का रस मिलाएं। अब इस घोल का प्रयोग स्किन टोनर के रूप में करें। नींबू से चेहरा चमकदार बनेगा और शहद झुर्रियों को हटाएगी।
2. ऊपर बनाए गए मिश्रण में 15 एमएल टी ट्री ऑइल की कुछ बूंद और विटामिन ई की मिलाएं। टी ट्री ऑइल से एक्ने और पिंपल से छुटकारा मिलता है। विटामिन ई से सूरज के कारण होने वाले डैमेज से राहत मिलती है। आपको यह सामग्रियां किसी हेल्थ स्टोर या मेडिकल की दुकान पर आराम से मिल जाएगी।
3. बेकिंग सोडा (15 ml) को ऊपर दिये गए मिश्रण में मिक्स करें। बेकिंग सोडा को मिला कर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर जले और कटे के निशान ठीक होते हैं। यह स्क्रब के तौर पर भी काम करता है। आप इस टोनर को दो हफ्तों तक फ्रिज में भी रख सकती हैं। इस टोनर को चेहरे और गर्दन पर दिन में दो बार लगा सकती हैं। यह स्किन पोर्स को साफ करता है।



Click it and Unblock the Notifications
