Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
सर्दियों में मुहासों को रोकने के उपाय
मुहासों की समस्या केवल गर्मियों में ही नहीं होती है बल्कि यह दाग पैदा करने वाली समस्या एक्ने प्रोन स्किन में सर्दियों में भी होती है| यदि आप भी सर्दियों में इनका शिकार हो रहे हैं तो इन टिप्स पर ध्यान दें और इन्हें फॉलो करें|

तरल पदार्थों का सेवन अधिक मात्रा में करें
सर्दियों में मुँहासे निकलने का मुख्य कारण स्किन डिहाइड्रेशन और मॉइस्चर की कमी है। पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करने से इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। इस समस्या को कम करने में मिनरल वाटर बेहद उपयोगी है।

ताजा हवा में सांस लें
बाहर से ठंडी हवा अंदर ना आये इसलिए अधिकतर लोग अपने दरवाजें और खिड़कियां बंद रखते हैं लेकिन इससे ताज़ी हवा अंदर नहीं आ पाती है और कमरे में ड्राई एयर एकत्रित हो जाती है। सुबह ताजा हवा में सांस लेने से मुहासों को कुछ हद तक रोका जा सकता है।

चेहरे की सफाई बहुत जरूरी है
हर मौसम में फेस को साफ़ रखना बहुत जरूरी है। जहाँ तक सर्दियों का सवाल है यह दुगना जरूरी हो जाता है। सर्दियों की हवा में बहुत धूल और मिटटी होती है जिससे त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। ये बंद होकर कील मुहासों को जन्म देते हैं। इसलिए चेहरे को डीप मॉइस्चराइजिंग क्लींजर द्वारा साफ़ जरूर करें, खास तौर पर शाम को। कुछ ब्यूटी एक्सपर्ट्स ना सिर्फ सफाई के लिए हाइड्रेटिंग क्लींजिंग की सलाह देते हैं बल्कि पोषण के लिए भी इसका सुझाव देते हैं। सिर के मुंहसे से कैसे पाएं छुटकारा?

मॉइस्चराइजिंग भी जरूरी है
सर्दियों में चलने वाली हवाएँ चेहरे की नमी को छीन लेती हैं। त्वचा में मौजूद मॉइस्चर त्वचा की दरारों और परतों को ठीक करता है। हर स्किन टोन वाले को खुजली, निशान और दरारों को मिटाने के लिए मॉइस्चर की जरूरत होती है। जिन लोगों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील है उन्हें मॉइस्चर के लिए हाइड्रेटिंग लोशन इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। मुंहासों के दाग धब्बों के लिए 20 घरेलू उपचार

फ्रूट फेस मास्क
यदि आप सर्दियों में त्वचा को नरम और चमकदार बनाना चाहते हैं तो निःसंदेह पोषण बेहद आवश्यक है। स्किन को ठीक करने के लिए आप फ्रूट फेस मास्क लगा सकते हैं। आप स्किन को पोषण देने केलिए पका हुआ पपीता, केले और लीची इस्तेमाल कर सकते हैं।

ज्यादा ना रगड़ें
हालांकि त्वचा का मैल उतारना और रगड़ना जरूरी है लेकिन ज्यादा रगड़ने से त्वचा ड्राई और डल बनती है।

किन चीजों से परहेज करना है
आपको सर्दियों में ज्यादा सुगंध वाले परफ्यूम और लोशन के इस्तेमाल से बचना चाहिए क्यों कि इनसे त्वचा में दरारें पड़ती हैं। गर्म पानी का ज्यादा देर तक इस्तेमाल नहीं करें क्यों कि इससे त्वचा में मौजूद आवश्यक ऑयल बाहर निकलता है। विभिन्न प्रकार के वैक्स और ऑयल वाले स्किन केयर प्रोडक्ट्स को भी नजरअंदाज करें।

व्यायाम
सर्दियों में घर में दुबककर ना बैठें और व्यायाम को ना छोड़ें। व्यायाम से त्वचा वार्म और एक्टिव बनती है जिसे त्वचा में ऑक्सीजन का संचार होता है और त्वचा साफ़ और चमकदार बनती है।



Click it and Unblock the Notifications
