Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
व्हिस्की फेशियल और फेस पैक से पाइये जवां त्वचा
हम सभी शराब को सेहत के लिये खराब मानते हैं, लेकिन उसी में से एक व्हिस्की है, जो त्वचा के लिये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। क्या आपने कभी व्हिस्की से फेशियल करने या फिर उसका फेस पैक बना कर चेहरे पर लगाने की सोची है?
READ: ब्यूटी वल्ड में छाया रेड वाइन फेशियल
जी हां, चौंकिये नहीं व्हिस्की फेशियल करने से चेहरे से झुर्रियां, रूखापन, दाग-धब्बे और एक्ने गायब होते हैं। यही नहीं चेहरे पर ग्लो आता है, रंग निखरता है और त्वचा टाइट बनती है। अच्छी क्वालिटी की व्हिस्की में जब दही, नींबू या शहद मिक्स कर के फेशियल किया जाता है तो चेहरे पर कमाल कर असर दिखता है।
READ: फेशियल के पहले जरुर कर लें ये 10 काम
फेशियल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से स्क्रब लगा कर साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर गरम पानी में भिगोई हुई तौलिये से कुछ देर के लिये भाप ले लें। इसके बाद आप व्हिस्की फेशियल कर सकती हैं।
READ: इस तरह करें घर पर हर्बल फेशियल
आइये जानते हैं व्हिस्की फेशियल के लिये किन-किन सामग्रियों की आवश्यकता पडे़गी और इसे कैसे किया जा सकता है।

एंटी एजिंग मास्क
एक कटोरे में एक अंडा, मिल्क पावडर और कुछ बूंद नींबू के रस की डालें। फिर इसमें 2 चम्मच व्हिस्की डालें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाएं।

व्हिस्की और पानी
- व्हिस्की - 1 चम्मच
- पानी- 3 एमएल
- व्हिस्की - 2 चम्मच
- नींबू जूस- 1/2 चम्मच
- शहद- 1/2 चम्मच
- व्हिस्की - 2 चम्मच
- मिल्क पावडर- 1 चम्मच
- व्हिस्की - 1 चम्मच
- शहद- 1/2 चम्मच
- अंडे का सफेद भाग- 1
- व्हिस्की - 1 चम्मच
- मिल्क पावडर- 1 चम्मच
विधि -
व्हिस्की और पानी को मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं और फिर उससे 5 मिनट के लिये गीली हथेलियों से मसाज करें। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें जिससे त्वचा पर ग्लो आए और वह फ्रेश दिखे।

नींबू और व्हिस्की
विधि -
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाइये और 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दीजिये। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। फिर चेहरे को पोछ कर इस पर मॉइस्चराइजर लगाएं। इससे चेहरे के धब्बे साफ होंगे और चेहरे का साफ दिखाई देगा।

शहद और व्हिस्की
विधि -
एक कटोरे में शहद और व्हिस्की मिक्स करें। इसे चेहरे पर लगा कर कुछ मिनट तक गोलाई में मसाज करें। फिर इसे 10-15 मिनट के लिये छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। चेहरे को पोछ कर उस पर मॉइस्चराइजर लगाएं। शहद से आपका चेहरा स्मूथ दिखेगा और चेहरा टाइट बनेगा।

दूध और व्हिस्की
विधि -
सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। फिर त्वचा की 2 या 3 मिनट तक मसाज करें और 10 मिनट छोड़ने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ये तीनों सामग्रियां चेहरे का रंग निखारती हैं और त्वचा को कोमल बनाती हैं।

अंडा और व्हिस्की फेस मास्क
विधि -
अंडे के सफेद भाग को अलग कर के फेंट लें, फिर उसमें व्हिस्की और मिल्क पावडर मिक्स करें। फिर से इसे फेंटे और इसमें 3-4 बूंद नींबू का रस मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 या 15 मिनट तक रहने दें और फिर इसे डिस्टिल्ड वाटर से धो लें। इससे चेहरे के पोर्स साफ होंगे, एक्ने और बारीक लकीरें ठीक होंगी।



Click it and Unblock the Notifications
