Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोरी त्वचा चाहिये तो लगाएं पाइन एप्पल का जूस
कौन नहीं चाहता कि उसकी त्वचा दाग-धब्बों से मुक्त और चेहरे पर चमक हो। अक्सर देखा गया है कि लड़कियों के सिर पर हमेशा गोरा बनने का भूत सवार रहता है। ऐसे वे अपने हजारों रूपए बाजारू क्रीम्स और लोशन पर खर्च कर देती हैं। लेकिन इन कैमिकल से भरी क्रीमों को लगाने से चेहरे की और भी खराब हालत हो जाती है।
READ: रातभर चेहरे पर ग्लो लाने के 6 सिंपल टिप्स
अगर आप पाइन एप्पल यानी अनानास के बारे में जानती हैं, तो हम आपको बता दें कि यह फल आपकी सुंदरता निखारने के काम आ सकता है। इन प्राकृतिक उपायों से त्वचा को किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता।
पाइन एप्पल के रस को या तो फेस पैक में मिला कर लगाइये या फिर उसके पल्प को सीधे चेहरे पर लगाइये। आपको कुछ ही दिनों में असर दिखना शुरु हो जाएगा।

एंटी एजिंग ट्रीटमेंट
पाइनएप्पल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिससे इम्मयूनिटी बढती है। इससे डेड स्किन हटती है और नई स्किन दुबारा आती है। इसे लगाने का बेहतर तरीका है कि पाइनएप्पल के टुकडे़ को घिस लें और उसमें थोड़ा सा नींबू निचोड़ कर लगाएं।

मुंहासों से मिले छुटकारा
इसके रस को फेस मैक में मिला कर चेहरे पर लगाने से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। आप चाहें तो इसके पल्प को भी लगा सकती हैं। फिर जब यह सूख जाए तब इसे हल्के गरम पानी से धो कर साफ कर लें।

ब्लैकहेड और धब्बों से मुक्ती
यह फल आपके चेहरे पर पड़े काले दाग धब्बे और ब्लैकहेड्स को मिटाने में मदद करता है। यह प्राकृतिक रूप से चेहरे को हील करता है।

चेहरा बनाए गोरा
इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जिसे लगाने से चेहरे की रंगत साफ होती है।

ऑइली चेहरे के लिये स्क्रब
पाइनएप्पल में काफी सारा विटामिन सी होता है। एक कटोरी में 1 चम्मच पाइनएप्पल का पल्प और 2 चम्मच नमक तथा 1 चम्मच शहद मिलाएं। यह स्क्रब ऑइली चेहरे के लिये अच्छा होता है और इसे हफ्ते में केवल एक बार लगाना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
