Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
एक्ने को दूर करने के लिये ऐसे लें फेस स्टीम
चेहरे से पिंपल दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि नियमित फेस स्टीम लिया जाए। फेस स्टीम लेने के कई सारे फायदे हैं। इससे ना तो चेहरे पर जल्दी झुर्रियां आती हैं और ना ही ब्लैकहेड्स होते हैं। क्या आप जानती हैं कि स्टीम लेने स चेहरे में कसाव आता है और चेहरा देखने में स्मूथ लगने लगता है। डीप स्किन क्लीनिंग का यह सबसे अच्छा तरीका है।
पार्लर की बजाए घर में ही लें स्टीम
घर बैठे स्टीम लेना काफी आसान हो चुका है। बस पानी खौलाइये और उसमें सुगन्धित तेल की कुछ बूंदे डालिये। गरम गरम भाप लेने से चेहरे के पोर्स साफ होते हैं जिससे स्किन में ग्लो आता है। अगर आपको मुंहासो की समस्या है तो स्टीम जरुर लें, जिससे पोर्स में छुपे बैक्टीरिया मर सके। आइये जानते हैं कैसे लें भाप ।

चेहरा धोएं
सबसे पहले अपने चेहरे को धो कर उसमें जमी धूल मिट्टी और गंदगी को साफ कर लें।

साबुन का प्रयोग ना करें
स्टीम लेने से पहले चेहरे पर साबुन का प्रयोग ना करें क्योंकि इससे चेहरा रूखा हो जाता है और खुजली करने लगता है।

गरम पानी है जरूरी
स्टीम करने के लिये काफी गरम पानी का प्रयोग किया जाता है। इससे वाइटहेड्स और ब्लैकहेड्स जल्दी निकलते हैं।

तेल है जरुरी
खौलते हुए पानी में कुछ बूंदे हर्बल ऑइल की मिलाएं। इससे आपको फ्रेशनेस का एहसास होगा।

टी बैग का प्रयोग
आप खौलते हुए पानी में हर्बल टी बैग भी डाल सकती हैं। फिर 15 मिनट के बाद उसे निकाल दे।

अपने सिर को ढंके
पानी के कटोरे को नीचे रख कर अपने सिर को तौलिये से पूरी तरह से ढंक लेना चाहिये। हल्के हल्के सांस लें और जब पसीना आने लगे तब तौलिया उठा लें।

समय का रखें ध्यान
जब आप स्टीम लेती हैं तब आपके रोम छिद्र फूलने लगते हैं। अपने चेहरे को ज्यादा देर के लिये ढंक कर ना रखें नहीं तो आपकी त्वचा भाप से जल भी सकती है। हमेशा समय का ख्याल रखें।

स्टीम लेन के बाद
स्टीम लेने के बाद अपने चेहरे को मुलायम तौलिये से पोछ लें। अगर आप की त्वचा ज्यादा संवेदनशील नहीं है तो आप कडी तौलिये का भी प्रयोग कर सकती हैं।

फेस मास्क लगाएं
खाली शहद और ओटमील को मिला कर फेस मास्क बनाएं। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से साफ कर लें।

स्किन टोनर लगाएं
चेहरे से फेस मास्क हटाने के बाद चेहरे पर लेमन टोनर लगाएं।

एलोवेरा जैल लगाएं
एलोवेरा जैल लगा कर आप मुंहासों को बेवजह फूटने से बचा सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो यह जैल आपकी त्वचा में नमी भरेगा।



Click it and Unblock the Notifications
