Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे और बालों की खूबसूरती निखारे पुदीना
गर्मियों में पुदीने की चटनी हर घर में बनाई जाती है जो कि सभी दृारा पसंद भी खूब की जाती है। मगर क्या आप जानती हैं कि पुदीना हमारा स्वास्थ्य और सौंदर्य भी निखारने में कुछ कम नहीं है।
पुदीने की पत्तियों में ऐसे अनेको तत्व छुपे हुए हैं जो आपकी त्वचा और बालों में जान डाल सकती है। चेहरे पर मुंहासे, झुर्रियां, झाइयां और खुले पोर्स को ठीक करने में पुदीने की पत्तियों का कोई जवाब नहीं।
READ: सिरदर्द और त्वचा रोग में लाभकारी पुदीने का तेल
आज हम आपको बताएंगे कि पुदीने की पत्तियों को किस प्रकार से प्रयोग किया जाए जिससे आपको लाभ मिल सके।

पोर्स टाइट करे
थोड़ी सी पुदीने की पत्ती को कूंच कर उसमें शहद मिला कर चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे के पोर्स साफ हो कर टाइट हो जाएंगे।

मुंहासों के लिये
इसमें एक एसिड पाया जाता है जिससे आप मुंहासों को ठीक कर सकती हैं। पुदीने की पत्तियों को पीस कर उसमें गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाइये। इसे रातभर चेहरे पर छोड़ दें और सुबह मुंह धो लें।

मुंहासों के दाग
पुदीने की पत्ती का पेस्ट बनाएं, उसमें टमाटर का रस और मुल्तानी मिट्टी मिक्स करें। इसे मुंहासों के दाग पर लगाएं और फरक देखें।

स्किन टोनर
पुदीने की पत्तियों को उबाल कर पानी आधा कर लें। फिर जब यह पानी ठंडा हो जाए तब इसे एक स्प्रे बोतल में रखें और स्किन टोनर के तौर पर प्रयोग करें। इससे चेहरे पर जमा तेल साफ हो जाएगा।

झाइयां मिटाए
पुदीन के जूस के साथ खीरे का जूस मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं, इससे झांइया दूर होंगी।

झुर्रियां मिटाए
एक अंडे का सफेद भाग, दही, शहद और पुदीने का रस मिक्स करें और चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। इसे हफ्ते में एक बार लगाने से झुर्रियां दूर होती हैं।

स्क्रब करें
ओट्स में पुदीने का रस मिक्स कर के चेहरे के लिये स्क्रब तैयार करें। इससे डेड सेल्स, गंदगी, तेल और बैक्टीरिया को हटाया जा सकता है।

गोरा बनाए
पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाएं। इसे डार्क सर्कल हटाने के लिये भी लगाया जा सकता है।

पैरों की बदबू हटाए
अगर आपके पैरों से बदबू आती है, तो पुदीने की पत्तियों को पानी में उबालें और इस पानी को अपने पैरों में बदबू हटाने के लिये लगाएं।

चमकीले बाल
धनिये और पुदीने की पत्तियों को पानी 20 मिनट के लिये उबालिये। फिर इसे छान कर इस पानी से सिर को धोइये। इससे बाल भी साफ होंगे और उनमें शाइन भी आएगी।

रूसी दूर करे
पुदीने की पत्तियों, नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स कर के सिर पर लगाएं। रूसी से राहत मिलेगी।

हेयर कंडीशन
पुदीने की पत्तियों की खुशबू एक प्राकृतिक महक बिखेरती है। सिर पर पुदीने की पत्तियों का रस लगाने से बाल मुलायम बनते हैं।

जुएं से मुक्ती
अगर आपके बच्चे के सिर में जुएं हैं तो उसके सिर पर पुदीने के तेल से मालिश करें। इसकी तेज महक जुएं को कुछ ही दिनों में मार देगी।



Click it and Unblock the Notifications
