Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
नाइट क्रीम लगाने के बेहतरीन फायदे
क्या आपने पहले कभी नाइट क्रीम का उपयोग किया है? अगर नहीं किया तो अब से प्रयोग करना शुरु कर दें क्योंकि हम आपको इसके उपयोग करने के फायदे बताएंगे। रात को सोने से पहले नाइट क्रीम लगाना ना भूलें। बाजार से एक अच्छी नाइट क्रीम खरीदें और उसे रोज रात को सोने से पहले अच्दी तरह से चेहरे पर लगाएं। नाइट क्रीम लगाने से त्वचा हमेशा जवां बनी रहेगी और आपकी बढ़ती हुई उम्र का पता भी नहीं चलेगा। इसके नियमित प्रयोग से त्वचा स्वस्थ और कोमल बनती है।
अगर नाइट क्रीम खरीदें तो एक बात का जरुर ख्याल रखें कि उसमें विटामिन सी, ई और ए जरुर हो। इसके अलावा अगर उसमें शिया बटर, हनी, रोज, ऑलिव और जोजोबा ऑइल हो। आइये जानते हैं नाइट क्रीम लगाने के फायदे।

- नाइट क्रीम त्वचा को नमी पहुंचाने का काम करती हैं जिससे त्वचा हाइड्रेट दिखती है।
- इसे लगाने से सुबह आपकी त्वचा पर फाइन लाइन्स नहीं दिखाई पड़ती और स्किन टोन एक जैसा लगता है।
- यह क्रीम सही तरीके से ब्लड सकुर्लेशन बढाने में भी मदद करती है।
- यह त्वचा में कोलाजेन बनने में मददगार होती है।
- यह झुर्रियों को आने से रोकती है।
- यह त्वचा सॉफ्ट और लचीला बनाती है।
- आपकी बढ़ती हुई उम्र चेहरे से पता नहीं चल पाएगी।
- यह त्वचा को पोषण पहुंचाती है।
कैसे चुने सही नाइट क्रीम
आपको अपने लिये अपनी त्वचा के अनुसार वाली नाइट क्रीम चुननी चाहिये। क्रीम चुनते वक्त देखना चाहिये कि क्रीम ज्यादा गाढ़ी नहीं होनी चाहिये। गाढ़ी नाइट क्रीम त्वचा के सभी रोम छिद्रों को बंद कर देती है, जिससे त्वचा ठीक प्रकार से सांस नहीं ले पाती। नाइट क्रीम ज्यादा खुशबूदार नहीं होना चाहिये।
कैसे लगाएं
चेहरे को पहले धो लें, फिर थोड़ी सी क्रीम उंगली में ले कर चेहरे पर लगाएं। क्रीम लगाते वक्त त्वचा को ऊपर की ओर गोलाई में ले जाते हुए मसाज करें।
घर पर कैसे बनाएं नाइट क्रीम
नाइट क्रीम को बनाने के लिये आपको आधा सेब, 1 कप जैतून तेल और रोज वॉटर चाहिये। सेब के छिलके को उतार लें, उसे ब्लेंडर में जैतून तेल के साथ पीस लें। फिर उसे एक कटोरे में निकालें और उसे डबल बॉयलर पर तब तक गरम करें जब तक कि वह गरम ना हो जाए। जब मिश्रण गरम हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये रखें। इस पेस्ट में रोज वॉटर मिक्स करें। आपकी नाइट क्रीम तैयार है। आप इसे फ्रिज में भी रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
