Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे को बेदाग बनाना हो तो करवाएं कैमिकल पील फेशियल
अगर आप ब्यूटी पार्लर जा कर तरह-तरह के फेशियल करवाने का शौक रखती हैं, तो आपने कैमिकल पील फेशियल के बारे में भी जरुर सुना होगा। कैमिकल पील फेशियल काफी असरदार और कम साइड इफेक्ट वाला फेशियल होता है।
READ: किस तरह करें फ्रूट फेशियल ?
वे लड़कियां जिनके चेहरे पर मुंहासे, दाग-धब्बे या झाइयां हैं, उनके लिये कैमिकल पील फेशियल काफी लाभदायक होता है। कहने का मतलब है कि अगर चेहरे से मुंहासे और दाग धब्बे रहित स्किन गायब हो जाएंगी तो, आप बेहद खूबसूरत दिखने लगेंगी इसलिये आपके लिये एक चांस तो बनता ही है।
READ: इस तरह करें घर पर हर्बल फेशियल
आइये जानते हैं कैमिकल पील फेशियल होता क्या है और इसे कैसे और किन लोगों को करवाना चाहिये।

क्या है कैमिकल पील फेशियल
कैमिकल फेशियल में टॉक्सिक कैमिकल मिश्रण को नियंत्रित तरीके से त्वचा में डाल कर कोशिकाओं को ठीक किया जाता है। इससे चेहरे के निशान और घाव आदि ठीक हो जाते हैं। त्वचा में अलग सी चमक आ जाती है।

कितने प्रकार के होते हैं कैमिकल पील्स
कैमिकल पील फेशियल आपकी स्किन डैमेज की गहराई पर डिपेंड होते हैं। सूपरफेशियल, मध्यम और डीप होते हैं।

किसे करवाना चाहिये
वे लोग जिन्हें अक्सर मुंहासे, दाग धब्बे या पिगमेंटेशन की अधिक समस्या रहती है, उनके लिये यह अच्छा माना जाता है। सूरज की वजह से चेहरे पर बारीक लाइनें आ गई हैं तो वह दूर हो जाती है।

ये किस तरह काम करता है?
आपकी त्वचा की जरूरत के हिसाब से एक केमिकल सॉल्यूशन स्किन पर लगाया जाता है। ये दो तरह से काम करेगा - आपकी स्किन की डेड परत को निकालेगा, जिससे स्किन साफ हो जाएगी। यह मृत्य या पुरानी हो चुकी सेल्स में फिर से जान डालता है, जिससे त्वचा दमकने लगती है।

क्यूं करें कैमिकल पील फेशियल
अगर आपको लगता है कि आप की स्किन बिल्कुल डल हो चुकी है और उस पर कोई चमक नहीं है तो कैमिकल पील फेशियल करवा लें। इससे स्किन में शाइन आ जाएगी।

साइड इफेक्ट्स
कैमिकल पील को हमेशा एक अनुभवी ब्यूटीशियन से करवाना चाहिये क्योंकि इसे करते वक्त कैमिकल का प्रयोग होता है। अगर ठीक से निर्देशों का पालन न किया गया तो त्वचा जल सकती है या उस पर रिएक्शन हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
