Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मॉस्चराइज़र लगाने के लिए ब्रश का उपयोग क्यों करें
क्या आप जानते हैं कि आप ब्रश का उपयोग करके मॉस्चराइज़र लगा सकती हैं? जी हाँ, आपने सही पढ़ा। त्वचा विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि न केवल मेकअप के लिए बल्कि मॉस्चराइज़र लगाने के लिए भी आप ब्रश का उपयोग कर सकते हैं।
कई स्किन केयर प्रोफेशनल अपने सैलून में मॉस्चराइज़र लगाने के लिए ब्रश का उपयोग करते हैं। अब यह प्रश्न उठता है कि ब्रश से मॉस्चराइज़र लगाने के क्या फायदे हैं? हम इसे अपनी उँगलियों की सहायता से अच्छे से लगा लेते हैं।
जानें, क्यूं करना चाहिये मॉइस्चराइजर का इस्तमाल
कई वर्षों से मेकअप विशेषज्ञ दावा करते आ रहे हैं कि हमारे हाथों की गर्मी से मेकअप और नमी आसानी से सोख ली जाती है। तो इस समझ में परिवर्तन कैसे आया? खैर कई ऐसे कारण है कि जो यह सिद्ध करते हैं कि आपको न केवल मेकअप के लिए बल्कि त्वचा पर मॉस्चराइज़र लगाने के लिए भी ब्रश का उपयोग करना चाहिए। यह हाथों के साथ साथ चेहरे की त्वचा के लिए भी फायदेमंद है।
आपको सिर्फ इस बात का ध्यान रखना है कि आप जिस ब्रश का चुनाव करे वह सिंथेटिक, नॉन एलर्जिक (एलर्जी रहित) और नॉन एब्ज़ारबेंट होना चाहिए। इसके अलावा आपको ब्रश द्वारा मॉस्चराइज़र लगाने के तरीके की जानकारी होना भी आवश्यक है। आपको ब्रश द्वारा इसे लगाने का तरीका पहले से पता है, क्योंकि आपको ब्रश से फाउंडेशन लगाने का तरीका आता है!

1. चिकनी त्वचा
जब आप मॉस्चराइज़र लगाने के लिए हाथों के बजाय ब्रश का उपयोग करते हैं तो मॉस्चराइज़र अच्छे से फैलता है तथा आपको त्वचा चिकनी लगती है। इससे त्वचा एक समान लगती है तथा फाउन्डेशन से पहले त्वचा को एक बेस मिल जाता है। हाथों के बजाय ब्रश से मॉस्चराइज़र लगाने पर आपको अधिक अच्छे परिणाम मिलते हैं।

2. साफ़ सुथरा मेकअप
जब आप हाथों से मेकअप लगाते हैं तो मेकअप एक समान नहीं फैलता तथा त्वचा के साथ अच्छे से मिलता भी नहीं है। हालाँकि ब्रश के साथ आपको इस बात की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ब्रश का उपयोग करें और अंतर देखें।

3. साफ़ सुथरा उपयोग
जब आप ब्रश की सहायता से मॉस्चराइज़र लगाते हैं तो आप कुछ विशेष भाग जैसे आईब्रो का भाग आदि छोड़ सकते हैं ताकि बाद में आप आईब्रो का मेकअप अच्छे से कर सकें। यदि आप हाथों का उपयोग करते हैं तो हो सकता है कि इसका कुछ भाग आपकी आईब्रो पर लग जाए जो बाद में आईब्रो पेन्सिल का उपयोग करने पर बहुत ख़राब दिखेगा।

4. मुंहासों को रोकने में सहायक
ऐसा हो सकता है कि आपके हाथों से बैक्टीरिया आपके चेहरे की त्वचा पर आ जाए। क्योंकि चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है, अत: इसके कारण आपको मुंहासें या अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

5. स्वच्छता
हमारे नाखूनों के नीचे का भाग अच्छे तरह साफ़ नहीं होता; उसमें तेल और बैक्टीरिया होते हैं जो निश्चित तौर पर आप अपने चेहरे पर नहीं चाहेंगे, विशेष रूप से तब जब आपको मुंहासों की समस्या हो।

6. ब्रश मसाज
ब्रश से मॉस्चराइज़र लगाने पर मसाज जैसा अनुभव आता है जिससे आप न केवल आराम महसूस करते हैं बल्कि यह त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इससे रक्त परिसंचरण बढ़ता है तथा आपको अधिक चमकीला चेहरा मिलता है।

7. ब्रश का उपयोग करना सबसे उत्तम है
जिन लोगों को अपने हाथ ख़राब करना अच्छा नहीं लगता उनके लिए यह एक अच्छा उपाय है। मेकअप करने में बहुत समय लगता है और यदि आप हाथ का उपयोग कर रहे हैं तो आपको कई बार हाथ धोने पड़ते हैं। इन सभी लोगों के लिए ब्रश भगवान के द्वारा दिए गए उपहार के समान है।



Click it and Unblock the Notifications
