Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
जवां दिखने के लिये रात में लगाएं ये 3 तरह की घरेलू नाइट क्रीम
दिनभर हमारी त्वचा प्रदूषण और सूरज की तेज किरणों का सामना करती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक चमक और नमी खो सी जाती है।
रात में सोते वक्त हमारी त्वचा खुद को जल्दी रिपेयर करती है इसलिये ऐसे में अगर आप नाइट क्रीम लगा कर सोती हैं, तो वह क्रीम को अच्छी तरह से सोख लेती है और आपको दूसरे दिन बेस्ट रिजल्ट देती है। आइये जानते हैं कुछ आसान सी नाइट क्रीम बनाने की विधि-

ग्रीन टी नाइट क्रीम
ग्रीन टी में ढेर सार एंटीऑक्सीडेंट हेाता है जो चेहरे को झुर्रियों से बचाता है। साथ ही यह पिम्पल्स से बचाता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
क्रीम बनाने की सामग्री-
- 1 चम्मच ग्रीन टी का रस
- 1 चम्मच बादाम तेल
- 1 चम्मच रोज वॉटर
- 1 चम्मच एलो वेरा जूस
- 1 चम्मच बी वैक्स
क्रीम बनाने की विधि-
बी वैक्स और बादाम तेल को डबल बॉयलर में गरम करें। जब यह पिघल जाए तब आंच से हटा दें और इसमें एलोवेरा जैल मिक्स करें। उसके बाद इसमें ग्रीन टी का रस और रोज वॉटर मिलाएं। आपकी क्रीम तैयार हो गई, इसे किसी कंटेनर में रखें।

मिल्क क्रीम
इसे बनाने के लिये सामग्री-
- 1 चम्मच दूध की मलाई
- 1 चम्मच रोज वॉटर
- 1 चम्मच जैतून तेल
- 1 चम्मच ग्लीसरीन
बनाने की विधि-
सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें और पेस्ट बना लें। फिर इसे किसी डिब्बी में बंद कर के रखें और रात में प्रयोग करें।

रंगत निखारने वाली नाइट क्रीम
इस क्रीम में हल्दी, चंदन पावडर और केसर का प्रयोग किया गया है, जो कि चेहरे का रंग साफ करने के लिये जाने जाते हैं।
क्रीम बनाने की सामग्री-
- 7 -8 बादाम
- आधा कप दही
- 1 चुटकी हल्दी
- 1 छोटा चम्मच चंदन पावडर
- 4-5 बूंद नींबू का रस
- 3-4 केसर के धागे
क्रीम बनाने की विधि-
बादाम को रातभर के लिये भिगो कर रखें और फिर अगली सुबह उन्हें छील कर मिक्सी में पीस लें। फिर उसमें दही, हल्दी, नींबू का रस, चंदन पावडर और केसर मिलाएं। फिर इसे एक कंटेनर में भर कर रख लें और यूज़ करें।



Click it and Unblock the Notifications