Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन 4 वजहों से कभी भी किसी भी वक्त हो जाते हैं मुंहासे
बहुत सी टी-नेज गर्ल्स को मुंहासों की समस्या होती है लेकिन अगर आप अपने 20सवें साल से ऊपर हैं और आपको कभी भी मुंहसों की समस्या नहीं हुई मगर इन दिनों आपको इनका शिकार होना पड़ रहा है तो इसके पीछे जरुर कोई कारण छुपा हुआ है।
चेहरे पर मुंहासे होने के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप इनका कारण पहचान लें तो आप खुद के चेहरे पर मुंहासे आने से रोक सकती हैं। आइये जानते हैं इनके कारणों को....

कहीं आप बहुत ज्यादा दूध तो नहीं पीतीं: वैसे तो हम सभी जानते हैं कि दूध पीना हमारे सेहत के लिये काफी अच्छा हेाता है लेकिन स्टडी के तहत यह एक्ने को बढावा भी देता है। अगर आपको बहुत ज्यादा पिंपल्स की शिकायत होती है तो दूध पीना थोड़ा कम कर दें।

डाइट में बदलाव करना: हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाने में डाइट एक अहम रोल अदा करती है। अगर आपने अपनी डाइट में कोई बदलाव किया है तो उसकी वजह से आपकी त्वचा पर असर पड़ सकता है। ऐसे आहार जिसमें हाई glycemic index होता है उसक सेवन करने से, ज्यादा तनाव लेने तथा खराब लाइफस्टाइल की वजह से आपकी स्किन पर असर डालते हैं और मुंहासे पैदा करते हैं।

मौसम में बदलाव: मौसम में जरा सा भी उतार चढाव आपको मुंहासा दे सकता है। मौसम में जहां पारा चढ़ा नहीं कि त्वचा में तेल का प्रोडक्शन बढने लगता है और एक्ने होने की समस्या बढ जाती है।

कहीं आप गलत ब्यूटी टिप्स तो नहीं आजमाती : हो सकता है कि आप को चेहरे की मसाज से काफी फरक पड़ा हो लेकिन चेहरे पर बहुत ज्यादा तेल लगाने से मुंहासे फूटने लगते हैं। गलत मेकअप का यूज करने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
