Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
मुंहासों को रातों रात दूर करने के 6 तरीके
यहाँ हमें मुंहासों को रातों रात दूर करने के उपाय बताए हैं। ये सभी उपाय सुरक्षित हैं तथा हमने इनकी जांच की है। नए मुहांसे पर आप इनका प्रयोग प्रभावकारी होता है। मुंहासों को हाथ न लगायें और फोड़े नहीं। यह इन्हें दूर करने का आसान तरीका दिखता है परन्तु ऐसा करने से समस्या बढ़ जाती है तथा इससे मुंहासों के दाग पड़ जाते हैं।
इसके अलावा मुंहासों को फोड़ने से जलन होती है और खून भी निकलता है। क्या आप ऐसा चाहते हैं? नहीं न? अत: प्लीज़ इन्हें हाथ न लगाएं। बल्कि ये उपाय करें। ये वास्तव में बहुत अच्छे से काम करते हैं। धैर्य रखें तथा मुंहासों को जल्दी दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएँ।
Also Read: इस फेस पैक को लगा कर पांए सिर्फ 5 दिनों में मुंहासों से मुक्ती
इनमें से अधिकाँश उपाय मुंहासे को सुखा देते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि अधिक सूखने से यह भाग लाल और पपडीदार हो जाता है। अत: सीमित मात्रा में इन उपायों को अपनाएँ। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

1. टी ट्री ऑइल: यह निश्चित रूप से मुंहासों और फुंसियों को दूर करने का उत्तम तरीका है। इससे हमें रातों रात परिणाम दिखाई दिए। जब आप इसका उपयोग करेंगे तो थोड़ी जलन महसूस होगी हालाँकि इसका अर्थ यह है कि यह अपना काम कर रहा है।

2. टूथपेस्ट: यह एक अन्य आश्चर्यजनक उपचार है। टूथपेस्ट में हाइड्रोजन पेरोक्साइड होता है जो मुंहासे को सुखाने में सहायक होता है। हमने व्यक्तिगत तौर पर भी इसका उपयोग करके देखा है।

3.कैलामाइन लोशन: कैलामाइन एक प्रकार की मिट्टी होती है जो इसे सुखाती है तथा जलन और खुजली को कम करती है। रातों रात मुंहासों को दूर करने का यह एक प्रभावी तरीका है।
Also Read: मुंहासों से भरे चेहरे के लिये 8 मेकअप टिप्स

4. मुल्तानी मिट्टी: मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल को सोख लेती है तथा रातों रात मुंहासे को सुखा देती है। मुंहासों को दूर करने के लिए आप इस घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

5. नारियल का तेल: जी हाँ, तेल से भी रातों रात मुंहासों को ठीक किया जा सकता है। मुंहासे पर थोडा सा नारियल का तेल लगायें, इसे रात भर लगा रहने दें और आप देखेंगे कि दूसरे दिन यह गायब हो गया है।

6. एलो वेरा: जेल: एलो वेरा जेल मुंहासों से आराम दिलाता है तथा सूजन को काफी हद तक कम करता है। अत: मुंहासों पर एलो वेरा जेल लगाकर रात भर छोड़ दें और आप देखेंगे कि सुबह यह गायब हो गया है।



Click it and Unblock the Notifications
