Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
हफ्ते के सातों दिन के लिए अपनाएं ये जादुई सात फेसपैक
अगर आप अपनी त्वचा में निखार पाना चाहती हैं तो जरूरी नहीं है कि बहुत मंहगी क्रीम का इस्तेमाल करें या हर दिन पार्लर में जाकर बैंठे।
Jabong Coupons 2016! Get Upto 70% Off on Clothing (Both Men & Women)
आप कुछ प्राकृतिक तत्वों को सही तरीके से इस्तेमाल करके भी अपने चेहरे पर ताजगी और सुंदरता ला सकती हैं। इससे त्वचा की सेंसटिविटी बनी रहती है।
इस आर्टिकल में हम आपको 7 फेसपैक के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सप्ताह में एक-एक दिन करके इस्तेमाल किया जा सकता है। इनके कोई साइडइफेक्ट नहीं होते हैं। जानते हैं इन फेसपैक के बारे में:

1. शहद और नींबू क्लेंसेर - हफ्ते के पहले दिन शहद और नींबू से बना हुआ फेसपैक लगाएं। आप चाहें तो इसे रेगुलर फेसवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे टैनिंग की समस्या भी दूर हो जाती है।

2. स्ट्रॉबेरी पॉलिश - मंगलवार के दिन आप स्ट्रॉबेरी पॉलिश का इस्तेमाल करें। इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी को पीस में काट लें और उसका पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और दमकदार त्वचा पाएं।

3. मॉश्इचर के लिए दही - अगर आपको त्वचा में नमी चाहिए तो बुधवार के दिन दही का लेप अपने चेहरे पर कर लें और 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इससे त्वचा को मॉश्इचर मिलेगा।

4. बेसन स्क्रब - बेसन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेसन को दूध में मिलाएं और इससे चेहरे पर मसाज करें। इससे डेड स्कीन निकल जाती है और त्वचा में ग्लो आ जाता है।

5. दानों के लिए मड पैक - अगर आपके चेहरे पर कील-मुहांसे बहुत ज्यादा है तो मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में भिगोकर उसका फेसपैक बनाएं और लगाएं। इस तरह चेहरे के दाने गायब हो जाएंगे।

6. हल्दी - हल्दी, चेहरे पर दमक लाने और त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए बहुत उपयोगी होती है। हल्दी और दूध का लेप अच्छे से लगाने पर चेहरे में ग्लो आ जाता है। आपको इसे मात्र 10 मिनट के लिए हफ्ते में किसी एक दिन लगाना होता है।

7. चावल का माढ - आपको ये मजाक लग रहा होगा। लेकिन ये सच है। चावल का माढ़, चेहरे पर ठंडा करके लगाने से त्वचा में जवांपन आ जाता है और झुर्रियां भी दूर हो जाती हैं।
ऊपर बताएं गए सातों फेसपैक को हफ्ते के हर दिन इस्तेमाल करने से चेहरा दमक उठेगा।



Click it and Unblock the Notifications