Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
5 तरह से खूबसूरत बनाता है गुड़, इसके आगे सब क्रीम हैं फेल
जब से बाजार में शक्कर की शुरुआत हुई है तब से लोंगो ने गुड़ खाना मानों बंद ही कर दिया है। गुड़ सेहत के लिये जितना अच्छा होता है उतना ही त्वचा की खूबसूरती निखारने के भी काम आता है।
The Paytm Great Cashback Sale is On! Get 100% Cashback on Movies and More
शुद्ध गुड़ खााने से शरीर को आयरन और विटामिन प्राप्त होता है, जिससे बीमारियां तो दूर होती ही हैं साथ त्वचा से दाग धब्बे दूर होते हैं और बाल भी खूबसूरत बनते हैं।
अगर आपको अपना सौंदर्य निखारना है तो गुड़ खाना आज से शुरु कर दें। इसे लेने के कई तरीके हैं, जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे।

एक्ने और पिंपल दूर करे
यदि आप नियमित रूप से गुड़ का सेवन करती हैं तो आपके चेहरे से काले धब्बे और पिंपल्स आदि दूर होने शुरु हो जाएंगे। आप चेहरे के लिये पैक भी बना सकती हैं, जिसके लिये 1 चम्मच गुड़ या ब्राउन शुगर में 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा नींबू का रस, चुटकीभर हल्दी तथा जरुरत भर की गरम ग्रीन टी मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिये लगाएं और फिर चेहरे को धो लें।

एंटी एजिंग के लिये भी अच्छा
गुड़ में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि फ्री रैडिक से लड़ने में सहायक होता है। इससे उम्र कम होने लगती है और चेहरे की झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

घने और खूबसूरत बालों के लिये
गुड़ के पैक में आपको ढेर सारा आयरन और विटामिन सी मिलेगा जो कि कमजोर बालों के लिये अच्छा माना जाता है। अगर गुड़ को मुल्तानी मिट्टी, दही तथा पानी के साथ मिला कर बालों के लिये पैक बना कर लगाया जाए तो बालों की ग्रोथ हेागी, बाल घने भी बनेंगे और स्मूथ भी होंगे।

स्किन को अंदर से पोषण पहुंचाए
गुड़ में ढेर सारे मिनरल्स और विटामिन्स होने के कारण यह एक प्राकृतिक क्लींजर की तरह काम करता है। यह कब्ज होने से रोकता है जो कि स्किन में ग्लो भरता है, शरीर हो हाइड्रेट रखता है और स्वस्थ रखता है। आप को रोज़ गुनगुने पानी में या फिर चाय में शक्कर की जगह पर गुड़ मिला कर रोजाना पीना चाहिये।

रक्त शुद्ध करे
यह खून को अंदर से साफ करता है और एनीमिया से बचाता है। अगर रक्त साफ है तो आपके शरीर पर कभी भी फोड़े और फुंसियां नहीं निकलेंगी। इसलिये इसका नियमित सेवन करें।

सावधानी:
वे लोग जो ओवरवेट या फिर मधुमेह से पीडित हैं, उन्हें गुड़ खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
