Latest Updates
-
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय
खूबसूरत त्वचा के लिये इस्तमाल करें संतरे और एलो वेरा का फेस पैक
हर लड़की चाहती है कि वह गोरी दिखे और उसका चेहरा बिल्कुल चांद की तरह चमके, क्योंकि इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। इस चक्कर में कई लड़कियां बाजार की ओर रुख कर लेती हैं और महंगे महंगे कॉस्मैटिक प्रॉडक्ट्स का यूज़ करती हैं।
लेकिन आज हम आपको ऐसा प्राकृतिक पेस्ट बताएंगे, जिसे आप नियमित चेहरे पर लगाएंगी तो आपके चेहरे पर काफी असर पड़ेगा। यह पैक संतरे के जूस और एलो वेरा के मिश्रण से तैयार होता है। आइये देखते हैं इसे बनाने का तरीका -
सामग्री-
- संतरे का जूस- 3 चम्मच
- एलो वेरा- 2 चम्मच
बनाने का तरीका-
बताई हुई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें और चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं रखें।
फिर इसे पानी से धो लें।
आइये जानते हैं इसे नियमित चेहरे पर लगाने से त्वचा को क्या लाभ मिलता है।

त्वचा का रूखापन दूर होता है
इस प्राकृतिक मिश्रण में त्वचा को नमी पहुंचाने वाले गुण होते हैं, जिससे स्किन की ड्रायनेस दूर होती है और त्वचा मुलायम बनती है।

झुर्रियां मिटाए
इस स्किन मास्क में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट हेाता है, जिससे एजिंग प्रोसेस धीमा पड़ जाता है और त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती हैं।

छोटे मोटे घाव को दूर करे
अगर आपके शरीर पर कहीं छोटा मोटा घाव लग गया हो या फिर किसी कीडे ने काट लिया हो तो यह मिश्रण बहुत अच्छा होता है।

गोरा बनाए
इसमें विटामिन सी होता है इसलिये यह ब्लीचिंग का काम भी करता है। इससे आपकी स्किन गोरी दिखने लगती है।

ब्लैकहेड निकाले
संतरे और एलोवेरा का यह मिश्रण चेहरे के पोर्स से गंदगी को निकालता है, जिससे ब्लैकहेड जमा नहीं हो पाता।

चेहरे से तेल निकाले
अगर चेहरे पर अधिक तेल जमा हो जाता है तो यह पेस्ट लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।

खुले पोर्स बंद करे
यह एक प्राकृतिक मिश्रण है, जो चेहरे के पोर्स कम करता है और स्मूथ लुक देता है।



Click it and Unblock the Notifications