Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पीले दांतों पर लगाइये ये चीज़ें और पाइये साफ दांत
आपके बालों में अच्छा सा स्टाइल बना हुआ है, आपने बेस्ट ड्रेस पहनी हुई है और आपकी स्कीन भी ग्लो कर रही है, लेकिन ये क्या... आपके मुस्काराते ही आपके पीले भद्दे दांत दिखने लगे और आपकी पूरी ब्यूटी पर धब्बा लग गया। ऐसा कई बार होता है, इसलिए आपको अपने दांतों को व्हाइट बनाने के लिए हर्बल उपायों को अपनाना चाहिए।
लेकिन इससे पहले आपको उन कारणों को समझना होगा कि आपके दांत मोती जैसे चमकते हुए क्यूँ नहीं दिखते हैं। दांतों की चमकना सबसे ज्यादा आपके मुँह की हाईजिन पर निर्भर करता है। मुँह को आप जितना साफ रखेंगे, दांत भी उतने ही साफ रहेंगे। वैसे दांतों के पीलेपन को दूर भगाने के लिए हर्बल उपाय सबसे ज्यादा कारगर होते हैं।
अगर आप रेगुलर तरीके से दांतों को साफ रखेंगे, रोजाना दिन में दो बार ब्रश करेंगे और इन हर्बल उपायों को अपनाएंगे तो आपके दांतों का पीलापन भाग जाएगा और वो मोती की तरह चमकने लग जाएंगे।
जो लोग धूम्रपान करते हैं या किसी प्रकार के नशे या दवा के आदी हो चुके हैं उनके दांतों की परत भी पीली पड़ जाती है और वो अपनी स्वाभाविक चमक खो देती है। ऐसे दांतों के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस बहुत सही रहता है। बेकिंग सोडा, दांतों पर चिपक जाने वाली गंदगी को दूर कर देती है और उस पर जमी पीली परत को निकाल देती है।
वहीं नींबू शाइन देता है और उस भद्दे रंग को दूर कर देता है। दांतों का पीएच बैलेंस भी इसी से रिस्टोर हो जाता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों सामग्रियों को आप किस-किस तरह से इस्तेमाल करें कि आपके दांतों का पीलापन भाग जाएं:

स्टेप 1
एक तिहाई चम्मच बेकिंग सोडा लें, इसे एक कटोरी में डालें। बेकिंग सोडा में क्रिस्टल और एसिड मौजूद होता है जो दांतों के एनेमल को स्क्रेच कर देता है और उसे ग्लॉसी बना देता है और इससे दांतों की सुरक्षा होती है।

स्टेप 2
इसमें 5 बूंद नींबू का रस मिलाएं। अच्छे से मिलाने के बाद इसका एक पेस्ट बन जाएगा। नींबू बदबू को दूर भगा देता है क्योंकि इससे मुँह में पनपने वाले बैक्टीरिया मर जाते हैं और सांसों में ताजगी आ जाती है।

स्टेप 3
इसके अलावा, आप चाहें तो एक स्ट्राबेरी का पल्प भी निकाल कर डाल सकते हैं। इसमें मेलिक एसिड होता है तो दांतों से धब्बे या दाग को दूर कर देता है और दांतों को नुकसान भी नहीं पहुँचता है। लेकिन पल्प को डालने से पहले आपको इसे अच्छे से फेंट लेना होता है।

स्टेप 4
अपने मुँह को सादा पानी से धुलें यानि कुल्ला करें। जितनी लार निकलती है निकल जाने दीजिए। इसके आप एक साफ कपड़े से दांतों को अच्छे से पोंछ लें।

स्टेप 5
कोई पुराना ब्रश लें और उसे पेस्ट में डुबाएं। पेस्ट को ब्रश में लेने के बाद, उसे अपने दांतों पर लगाएं। अब इसे यूँ ही 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।

स्टेप 6
अब अपने ब्रश को दांतों में सर्कुलर मोशन में घुमाएं। 1 मिनट तक ऐसा करें। अपने मुँह को गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें, आपके दांत चमक उठेंगे।

स्टेप 1
अगर आपके समय कम है तो आप दो चम्मप गरी का तेल लें। नारियल के तेल में ल्यूरिक एसिड होता है जिससे दांतों के बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं और धब्बे भी निकल जाते हैं।

स्टेप 2
इस ऑयल को अपने मुँह में डालें और अच्छे से मुँह में इधर से उधर घुमाएं। बाद में गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। बाद में तुलसी की दो पत्तियां चबा लें। इससे आपके मुँह में ताजगी आ जाएगी।

निष्कर्ष :
दांतों का चमकना आपके मुँह की स्वच्छता को दर्शाता है। आप इन हर्बल टिप को अपना कर देखें। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
