Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
DIY : स्किन एक्स्फोलियेशन के लिए केले और दूध का फेस पैक
स्किन एक्स्फोलियेशन से स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में सहायता मिलती है जिससे आपकी त्वचा पर चमक आती है। एक्स्फोलियेशन से त्वचा पर जमी हुई धूल और चिपचिपापन भी दूर हो जाता है जिससे चेहरे पर मुंहासें और दाग धब्बे नहीं आते।
Jabong Offers : Top brands clothing & Flat 60% off Discount + Paytm Cashback 10% Off
कई ऐसे प्राकृतिक उत्पाद हैं जो त्वचा के एक्स्फोलियेशन में सहायक होते हैं। ये पदार्थ घर में ही उपलब्ध होते हैं। क्या आप जानते हैं कि केले, दूध, शक्कर और नीबू का मिश्रण एक प्राकृतिक स्क्रब की तरह कार्य करता है? आइए इस एक्स्फोलियेटिंग फेस पैक को बनाने की विधि के बारे में जाने तथा चमकदार त्वचा पायें।

एक्स्फोलियेटिंग पैक बनाने की विधि
आवश्यक सामग्री: 1 पका हुआ केला, 3 टेबलस्पून दूध, 2 टेबलस्पून नीबू का रस, 2 टेबलस्पून शक्कर
केले में विटामिन ए, बी, सी तथा ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये विटामिन त्वचा का अंदर से पोषण करते हैं तथा स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होते हैं। विटामिन ई एक्स्फोलियेंट कारक की तरह कार्य करता है तथा त्वचा के सूखेपन और खुरदुरेपन को कम करता है। केला त्वचा को नमी प्रदान करता है तथा दाग धब्बों को दूर करता है। शक्कर एक अन्य प्राकृतिक घटक है जो स्किन एक्स्फोलियेट की तरह काम करती है। यह त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं की परत को प्रभावकारी रूप से दूर करती है। दूध में त्वचा को हाइड्रेट करने का गुण होता है जो आपकी रंगत को नरम बनाता है। दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी रंगत को निखारते हैं तथा स्किन की टेनिंग और पिगमेंटेशन को भी दूर करते हैं। नीबू ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है जो त्वचा को उजला बनाता है तथा इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों की रोकथाम करते हैं।
बनाने की विधि:
एक कटोरे में एक पके हुए केले को मसलें। पानी में कुछ शक्कर मिलाएं तथा तब तक हिलाएं जब तक शक्कर पानी में पूरी तरह न घुल जाए। अब केले के गूदे वाले कटोरे में नीबू का रस, शक्कर का घोल और दूध मिलाएं। सभी चीज़ों को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगायें। कुछ मिनिट तक मसाज करते रहें। इसे 15 मिनिट तक लगा रहने दें। फिर चेहरे को गुनगुने पानी से धो डालें।



Click it and Unblock the Notifications
