Latest Updates
-
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम
घर पर ऐसे बनाएं स्ट्रॉबेरी फेस स्क्रब
स्ट्रॉबेरी में अधिक मात्रा में इलैजिक अम्ल होता है। यह अम्ल कौलैजेन को टूटने या नष्ट होने से बचाता है, जिससे कि झुर्रियाँ नहीं पड़ती और त्वचा चिकनी और कोमल बनी रहती है।
स्ट्रॉबेरी में अधिक मात्रा मे ऐन्टीऑक्सीडेन्ट होने से त्वचा पर एक सुरक्षात्मक परत बनाती है जो फ्री रैडिकल द्वारा होने वाले नुकसान से बचाती है। इसके अलावा, स्ट्राबेरी में अच्छी मात्रा में विटामिन सी होता है जो कि स्किन टोन को हल्का करता है, मुँहासे हटाता है, सूखी त्वचा को ऊर्जा प्रदान करता है औऱ त्वचा को नई कोशिकायें बनाने के लिये प्रेरित करता है।
इतने सारे फायदे के साथ, यह कोई आश्चर्य नहीं है कि कई निर्माता स्ट्रॉबेरी के भरपूर फायदे से युक्त ब्यूटी उत्पादों को बाज़ार में उतारने के लिये शोर मचा रहे हैं।
जब दुनिया स्ट्रॉबेरी के लिये पागल हो रही है, तो हम पीछे क्यो रहें, है न? अब समय आ गया है कि हम स्ट्रॉबेरी को त्वचा पर उपयोग करने के तरीके खोजें! और आइये शुरूआत करते हैं इस बेहद प्रभावी स्ट्रॉबेरी फेस स्क्रब से!
स्टेप 1- 100 ग्राम पकी स्ट्रॉबेरी लेकर और महीन पीस लें।

स्टेप 2- एक चम्मच नींबू का रस और 2 चम्मच दूध का पाउडर डालें। पूरे मिश्रण को भली-भाँति फॉर्क द्वारा चलाकर एक दानेदार पेस्ट बना लें।

स्टेप 3 - अपने चेहरे को साफ करने के बाद अपने चेहरे और गर्दन पर इस लेप का बाराबर मास्क लगायें। मास्क को 15 मिनट तक छोड़ दें।

स्टेप 4 - कुछ समय बाद मास्क को ढीला करने के लिये कुछ पानी छिड़कें। रक्त के बहाव को बढ़ाने के लिये चक्राकार गति में रगड़ना शुरू करें।

चरण 5 - नींबू युक्त हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोयें। इसके बाद थोड़े ठण्डे पानी से अपना चेहरा धुलें।

स्टेप 6 - त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाने, नीचे की साफ त्वचा को निखारने और खुले हुये पोरों को बन्द करने के लिये इस स्ट्रॉबेरी फेस स्क्रब का उपयोग हफ्ते में कम से कम दो बार अवश्य करें।

साफ त्वचा के लिये इस स्ट्रॉबेरी स्क्रब को अवश्य आजमायें, और हम वादा करते हैं कि आप परिणामों को देखकर हैरत में पड़ जायेंगी। अपनी प्रतिक्रिया नीचे के कमेन्ट भाग में अवश्य साझा करें।



Click it and Unblock the Notifications
