Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
चेहरे से काले धब्बों से निजात दिलाएंगे ये उत्पाद
सभी को साफ व बेदाग चेहरा पसंद है। ऐसा सुंदर चेहरा पाने के लिए आप ना जाने कितने पैसे खर्च करती हैं। लेकिन फिर भी आपकी त्वचा पर पडे ये काले धब्बे आपका पीछा नहीं छोडते।
धूप से झुलसी त्वचा व मुंहासों के दागों से भरा चेहरा आपके चेहरे के आकर्षण को छीन लेते हैं। आप इन्हें ढकने के लिए फउंडेशन से लेकर बीबी क्रीम तक आज़मा चुकी हैं। लेकिन ये हैं कि मिटने का नाम नहीं लेते।
आज हम बोल्डस्काई पर आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उत्पाद लेकर आए हैं जो आपकी त्वचा पर जादू कर देंगे। हालांकि, परिणाम पाने के लिए आपको थोडा इंतजार करना होगा। कदरदानों को आपकी महनत आपके चेहरे पर दिखाई देगी।

1 दही
काले धब्बों से छुटकारा पाने के लिए अपने चेहरे पर दही का लेप लगाएं। इसके लिए 2 चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और कुछ देर के लिए रहने दें। फिर अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। यह तरीका दाग-धब्बों से निजात दिलाएगा एवं गर्मियों में त्वचा को ठंडक प्रदान करेगा।

2 चीनी एवं नींबू के रस का घोल
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड एक प्राकृतिक ब्लीच के रूप में काम करता है। नींबू आपकी त्वचा पर जमी मौल को निकालता है एवं चीनी व नींबू के रस का मिश्रण अनचाहे बालों से भी निजात दिलाता है। चीनी व नींबू का घोल तैयार करें। इस घोल को अपने चेहरे पर हलके हाथों से मलें। इसे कुछ देर के लिए रहने दें तथा बाद में अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं।

3 कच्चा दूध
एक कटोरी में थोडा सा कच्चा दूध लें। रात में सोने से पहले अपने चेहरे को इस दूध से साफ करें। दूध, आपके चेहरे की रंगत को निखारेगा एवं काले धब्बों से निजात दिलाएगा।

4 पपीता
कई बार इन काले धब्बों का कारण मुंहासे भी हो सकते हैं। ऐसे निशानों से निजात पाने के लिए आप चाहें तो पपीते के रस का सेवन कर सकते हैं या उसे एक गाढे लेप के रूप में अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। अच्छे परिणाम पाने के लिए रोज अपने चेहरे पर पपीते के लेप को लगाएं।

5 मिल्क पाउडर
मिल्क पाउडर को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार करें। अपने चेहरे को धोएं और इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए रहने दें और बाद में अपने चेहरे को साफ पानी से धोएं। मिल्क पाउडर में मौजूद लैक्टिक एसिड व एंजाइम काले धब्बों से राहत पाने में आपकी मदद करेंगे।

6 बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा केवल दाग-धब्बों से ही नहीं बल्कि मुंहासों से भी छुटकारा पाने में मदद करता है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। तैयार लेप को अपने चेहरे पर लगाएं। कुछ देर के लिए रहने दें और बाद में चेहरे को पानी से धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
