Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
सर्दियों में त्वचा रूखी होने पर काम आएंगे ये नुस्खे
सर्दियों में अक्सर त्वचा रूखी और खुरदुरी हो जाती है, जिसकी वजह से लगता है कि मानों त्वचा छिलने लगी है। यह कभी कभी काफी शर्मसार कर देने वाला भी होता है। चेहरे पर बार बार क्रीम और लोशन लगाना हर वक्त मुमकिन नहीं होता इसलिये अच्छा होगा कि घर के ही कुछ नुस्खे आजमा लिये जाएं।
READ: चमकती हुई त्वचा के लिये अपनाइये ये 20 टिप्स
अगर आपकी भी स्किन सर्दियों की वजह से बुरी तरह से छिल रही है और आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योंकि आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करेंगे। हर किसी के घर पर घी, नारियल तेल या फिर पेट्रोलियम जैली जरुर होता है, इन्हीं सब का यूज़ कर के आप अपनी त्वचा को बचा सकती हैं।
अगर आप इन टिप्स का इस्तमाल करेंगी तो आपकी त्वचा में निखार आएगा और त्वचा में नमी भी समाएगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं कौन से हैं वे घरेलू नुस्खे जिनको आजमा कर आप की सर्दियों की टेंशन खतम हो जाएगी।

घी
हाथों को नमी प्रदान करने के लिये आप उस पर घी से मसाज कर सकती हैं। अपनी उंगलियों पर थोड़ा देसी घी लगाएं और उससे हाथो की मसाज करें। ऐसा रात को सोने से पहले करें जिससे दिन में आपके हाथ कोमल बन जाएं।
नारियल तेल
अगर आपको घी लगाना अच्छा नहीं लगता तो नारियल तेल का प्रयोग कर लें। रात को सोने से पहले इससे अपने हाथ और पैरो की मसाज करें और सो जाएं।
पेट्रोलियम जैली
रात को सोने से पहले हाथ पैर में पेट्रोलियम जैली लगाएं और मोज़े तथा दस्ताने पहन लें। आप चाहें तो अपने मॉइस्चराइजर को पेट्रोलियम जैली से बदल भी सकती हैं। इसे दिन में भी प्रयेाग किया जा सकता है।
ओटमील से स्नान
सर्दियों में जब स्किन पील होती है तो काफी खुजली होने लगती है। इसको दूर करने के लिये ओट्स को गरम पानी मिक्स कर के अपने नहाने वाले पानी में मिलाएं। आप चाहें तो अपने हाथ और पैरों को इसी घोल में डुबो कर कुछ देर के लिये रख भी सकती हैं।
पानी पियें
सर्दियों में काफी लोग कम पानी पीते हैं, जिस वजह से त्वचा रूखी हो जाती है। इसलिये हमेशा आठ गिलास पानी पियें। आप चाहें तो अपने फोन पर पानी पीने वाला एप डाउनलोड कर सकती हैं, जो आपको एक घंटे के बाद याद दिलाएगा कि आपको अब पानी पी लेना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications
