Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑइली स्किन के लिये बनाएं घर पर ही टोनर
क्या आप ऑइली स्किन से परेशान हैं और इससे होने वाली चिपचिपाहट मुंहासो का कारण बन रही है। हालांकि इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सब आपको चेहरा साफ रखने की हिदायत देंगे पर क्या बाज़ार में मिलने वाले रासायनिक टोनर आपकी राह को मुश्किल बना रहे हैं?
आपकी समस्या को ध्यान में रखकर हमने एक बीच का रास्ता खोजा है। बाज़ार में मिलने वाले अधिकतम टोनर शराब व रसायनों से युक्त होते हैं।
ऐसे उत्पादों के इस्तेमाल से आपके चेहरे को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इनसे बचें एवं घरेलू टोनरों को आज़मा कर देखें।
ये घरेलू टोनर आपको ताज़गी प्रदान करेंगे तथा इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। घरेलू टोनर आपकी त्वचा पर मौजूद तेल को हटाते हैं एवं उसे सौम्य बनाते हैं। नीचे दिए गए तरीकों में से अपना मनचाहा घरेलू टोनर चुनें।

ग्रीन टी टोनर
इसमें बहुत ही पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है जिससे स्किन यंग और फ्रेश दिखती है। ग्रीन टी टोनर बनाने के लिये 2 ग्रीन टी बैग्स को उबलने हुए पानी में डाल कर ठंडा कर लें। फिर इसे स्प्रे बॉटल में भर कर यूज़ करें। इससे झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

रोज वॉटर टोनर
रोज वॉटर चेहरे की खोई हुई खूबसूरती को वापस लाता है। इससे चेहरे पर चमक भी आती है। आप चाते तो इसे घर पर ही बना कर एक स्प्रे बॉटल में भर कर रख लें।

खीरे का रोज वॉटर
खीरे का रस लगाने से चेहरा दमक जाता है और त्वचा को काफी आराम मिलता है। साथ ही स्किन पोर्स भी छोटे हो जाते हैं।

एलोवेरा टोनर
यह चेहरे का पीएच बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही यह त्वचा से सनबर्न भी हटाता है। इसे रोजाना लगाया जा सकता है। इसको बनाने के लिये आपको केवल पौधे से उसका जेल निकालना होगा और सीधे चेहरे पर लगाना होगा।

नीम टोनर
नीम चेहरे की काफी सारी प्रॉब्लम्स को ठीक कर सकता है। नीम की कुछ पत्तियां लें, फिर उसे एक कप पानी में खौलाएं और किसी चीज़ से ढंक दें। फिर इसे ऐसे ही ठंडा करें और फिर फ्रिज में रख कर इसके पानी का प्रयोग करें।

नींबू और पिपरमिंट
पिपरमिंट टी बैग लें और से खौलते हुए पानी में डालें। फिर इसे ठंडा होने के लिये रखें और बाद में उसमें नींबू की कुछ बूंद मिलाएं और फ्रिज में रख कर कई दिनों तक प्रयोग करें।



Click it and Unblock the Notifications
