Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ब्लैकहेड और वाइटहेड से मुक्ती दिलाए लेमन एंड बेकिंग सोडा फेस मास्क
अगर आप बिना पैसे खर्च किये हुए सुंदर दिखना चाहती हैं तो लेमन एंड सोडा का फेस मास्क बना सकती हैं। लेमन बेकिंग सोडा मास्क बनाने के लिये आपको सिर्फ नींबू का रस और बेकिंग सोडा चाहिये होगा।
अगर आप बिना पैसे खर्च किये हुए सुंदर दिखना चाहती हैं तो लेमन एंड सोडा का फेस मास्क बना सकती हैं। लेमन बेकिंग सोडा मास्क बनाने के लिये आपको सिर्फ नींबू का रस और बेकिंग सोडा चाहिये होगा।
1 चम्मच नींबू के रस में 2 छोटे चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगा कर रगड़े। इस पेस्ट से अपनी नाक और टी जोन को रगड़े या फिर आपके चेहरे पर जहां कहीं भी तेल ज्यादा रहता है, वहं इसे लगाएं। इसे लगाने से आपके चेहरे पर हल्की चुनचुनाहट होगी, जिसका मतलब है कि यह असर दिखा रहा है।

पर अगर इसे लगाने से चेहरे पर तेजी की जलन शुरु हो जाए, तो अपना चेहरा तुरंत ही धो लें और इसे दुबारा ट्राई ना करें। इस मिश्रण को 15 मिनट से ज्यादा चेहरे पर ना रखें। चेहरे को ठंडे पानी से धोएं जिससे पोर्स बंद हो जाएं। फिर चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाएं और कुछ नहीं।

लेमन और बेकिंग सोडा मास्क को शहद के साथ लगाएं
इस मास्क को बनाने के लिये 1 चम्मच कच्ची शहद को बेकिंग सोडे और नींबू के रस के साथ मिक्स करें। इस मास्क से पोर्स में फंसे बैक्टीरिया निकलेंगे और चेहरे को नमी भी प्रदान होगी जिससे चेहरा स्मूथ हो जाएगा।

ब्लैकहेड्स के लिये लेमन सोडा मास्क
ब्लैकहेड्स वो गंदगी होती है, जो ऑइली और खुले पोर्स में फंसी होती है। लेमन और बेकिंग सोडा लगा कर चेहरे को स्क्रब करें। अपनी उंगली पर इस मास्क का थोड़ा सा हिस्सा लें और उससे नाक और उसके आस पास की जगहों को स्क्रब करें।

वाइटहेड्स के लिये लेमन सोडा मास्क
चेहरे पर वाइटहेड्स हटाने के लिये सबसे पहले चेहरे पर स्टीम लें, जिससे पोर्स खुल जाएं। उसके बाद इस मास्क को लगाएं और हल्के हाथों से रगड़े। अब आपको अपने पोर्स बंद करने के लिये चेहरे को ठंडे पानी से धोना होगा।
अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया तो हमें Facebook पर लाइक करना ना भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
