Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
चेहरे से मुंहासे हटाने में दमदार है टी ट्री ऑइल, जानें कैसे करें प्रयोग
चेहरे पर अगर ढेर सारे मुंहासों की समस्या है तो आपको टी ट्री ऑइल लगाना चाहिये क्योंकि यह एक प्राकृतिक चीज़ है। इसमें ऐसे गुण हैं जो आपके चेहरे पर निकले हुए एक्ने को संक्रमण से मुक्त करेंगे। इसे लगाने से चेहरे का प्राकृतिक तेल कभी नहीं जाएगा।
Why Wait For Diwali? Get 50% Off on Furnitures, Decor, Lamps and More at Pepperfry
एक बार अगर आपको पता चल जाए कि टी ट्री ऑइल को किस तरह प्रयोग करना है तो मुंहासों से काफी आसानी से मुक्ती मिल सकती है। इसको लगाने का तरीका काफी आसान है।

अगर आप इसका 15% घोल यूज़ करने वाली हैं तो इसे पानी में हमेशा घोल कर ही प्रयोग करें। नहीं तो अगर छेाटा मोटा मुंहासा है तो इस तेल को सीधा लगा लें। इस तेल में प्राकृतिक एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसे चेहरे पर लगाने से sebaceous glands खुल जाता है और पोर्स से गंदगी निकल जाती है तथा वाइटहेड , ब्लैकहेड, मुंहासे और झाइयां तक दूर हो जाती हैं।

कैसे लगाना है टी ट्री ऑइल?
इसे लगाने के लिये कुछ बूंद टी ट्री आइल की एक कॉटन बॉल पर टपका लें या फिर टिशू ले सकती हैं। आप इसे किसी भी प्रकार के मुंहासे या फिर दाग पर लगा सकती हैं। इसे लगा कर कुछ घंटों के लिये या फिर रातभर के लिये छोड़ दें। दूसरे दिन आप देखेंगी कि मुंहासे की सूजन और लालिमा चली गइ है।

टी ट्री ऑइल को लगाने से पहले अपने चेहरे को हमेशा अच्छी तहर से धो कर पोछ लेना चाहिये। हमेशा कोशिश करें कि जब भी इस तेल को यूज करें तो 100% शुद्ध ही हो। आप इसको अपने किसी भी घरेलू फेस पैक में भी यूज़ कर सकती हैं।
पैक बनाने के लिये आप टी ट्री ऑइल की कुछ बूंदें लें और उसे एलो वेरा जैल में मिला कर सीधे पिंपल पर लगाएं । आप चाहें तो इस पैक में शहद भी मिक्स कर सकती हैं क्योंकि यह एंटीबैक्टीरियल होता है।

आप चाहें तो इस तेल को दही के फेस पैक में भी यूज कर सकती हैं। इसके लिये 1/4 कप प्लेन दही लें और उसमें टी ट्री ऑइल की 5 बूंद मिक्स करें। फिर 20 मिनट के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें।

आप टी ट्री ऑइल को क्लींजर और मॉइस्चराइजर में भी मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। इससे आपके पुराने मुंहासे भी चले जाएंगे। पर इसे अपनी आंखों से दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
