Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
चोट से लगे निशान मिटाने के घरेलु नुस्खे
दाग से मुक्ति दिलाने वाले क्रीम या लोशन का इस्तमाल प्राकृतिक है। पर किसी प्रचार के पीछे भागने और किसी उत्पाद को इस्तमाल करने से पहले आपको त्वचा विशेषज्ञ से राय ले लेनी चाहिए। क्या दाग से पड़े हुए निशान से एक हफ्ते के अंदर प्राकृतिक रूप से निजात पाया जा सकता है? हाँ पाया जा सकता है।
READ: छिले और कटे घाव को तुरंत ठीक करे ये घरेलू नुस्खा
हालांकि, आपको धैर्य रखना होगा ताकि दाग को हटा पाना कारगर हो सके। अनियमित इस्तमाल से आपको सही अंजाम नहीं मिल पायेगा। आपको यह समझना होगा कि रात भर में आपके सारे दाग नहीं हट सकते।
खासकर, अगर यह पुराना दाग है तो इसे जड़ से मिटने में काफी समय लग सकता है। पर अगर आप इन नुस्खों को आजमाते हैं ताकि एक हफ्ते में आपके दाग मिट सकें तो काफी हद तक दाग हल्के हो सकते हैं।
READ: गुलाब जल और ग्लीसरीन लगा कर चेहरा बनाएं सुंदर
घरेलु उपचार को करने का सबसे प्रभावकारी लाभ यह है कि इनके साइड इफ़ेक्ट नहीं होते। इनके लिए आपको ज़्यादा खर्च करने की ज़रुरत भी नहीं होती। अपने किचन में झांकिए आपको दाग मिटाने की कई वस्तु घर में ही मिल जाएंगे।

1. बेकिंग सोडा:
अगर आप दाग धब्बों को एक हफ्ते के अंदर हटाना चाहते हैं तो बेकिंग सोडा मददगार साबित हो सकता है। एक चम्मच बेकिंग सोडा में तीन चम्मच पानी मिलाइये। इस मिश्रण को दाग पर लगाइये और कुछ मिनट तक मिलाइये। ऐसा करते समय दाग पर ज़्यादा तेज़ ना रगड़ें। गुनगुने पानी से धो लें।

2. शहद:
यह किसी भी दाग को हटाने के लिए बेहद कारगर उपाय है। यह काफी पुराने समय से इस्तमाल होता आ रहा है। आर्गेनिक शहद खरीदें और ओटमील और पानी के साथ मिलाकर इसका पैक बना लें।

3. एलो वेरा:
एलो वेरा जेल त्वचा के लिए काफी लाभदायक है। दाग धब्बों के लिए यह जादू की तरह काम करता है। पत्तों से सीधे एलो जेल लें और चेहरे पर लगाएं। अगर आप रात को यह लगा कर सोयेंगे तो अच्छा परिणाम मिलेगा।

4. खीरा:
क्या आप दाग धब्बों से एक हफ्ते के अंदर निजात पाना चाहते हैं? इसके लिए खीरे की मदद लें। यह न सिर्फ आपकी त्वचा से दाग को हल्का करेगा पर चेहरे पर आरामदेह प्रभाव देगा। आप खीरे के रस को टोनर की तरह इस्तमाल कर सकते हैं या अपने फेस पैक में डाल सकते हैं।

5. प्याज:
प्याज में सूजन और जलन काम करने की क्षमता होती है जो दाग में कोलाजेन को बढ़ने नहीं देता। प्याज को टुकड़ों में काटकर इसका जूस निकाल लें। रुई की मदद से इसे दाग पर लगाएं। दिन में आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकते हैं।

6. कोको बटर:
कोको बटर भी दाग हटाने का कारगर उपाय है। अपनी त्वचा को कोको बटर से नम कर लीजिये ताकि कोलाजेन ज़्यादा न बन सके और दाग हट जाएँ। दिन में तीन बार त्वचा पर इसका मसाज करें।

7. क्रीम और लोशन:
घरेलु उपचार के अलावा आप अपनी त्वचा से दाग हटाने के लिए क्रीम और लोशन का इस्तमाल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से पहले डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें। आप नियमित तौर पर दिन में कई बार इसे लगा सकती हैं और दाग धब्बों से निजात पा सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
