Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बिना साबुन के चेहरे को क्लीन करने का प्राकृतिक तरीका
अगर आपकी स्किन संवेदनशील नहीं भी है, तो भी चेहरे को कठोर कैमिकल वाले फेस वॉश से बचाना चाहिये। अच्छा होगा कि आप चेहरे पर प्राकृतिक चीजें लगाएं जिससे चेहरा हमेशा मुलायम और साफ सुथरा बना रहे।
हम सभी जानते हैं कि चेहरे के लिये साबुन काफी खतरनाक हो सकता है। इससे स्किन पर रूखापन आ सकता है, खासतौर पर अगर स्किन संवेदनशील है तो और भी नुकसान हो सकता है।
Flipkart Big Shopping Days! Get Upto 80% Cashback on All Fashion*
अगर आपकी स्किन संवेदनशील नहीं भी है, तो भी चेहरे को कठोर कैमिकल वाले फेस वॉश से बचाना चाहिये। अच्छा होगा कि आप चेहरे पर प्राकृतिक चीजें लगाएं जिससे चेहरा हमेशा मुलायम और साफ सुथरा बना रहे।
ये प्राकृतिक क्लींजर आपके किचन में ही मिल जाएंगे इसलिये इन पर ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च होते। तो आइये जानते हैं इनके नाम क्या हैं-

शहद
शहद एक प्राकृतिक क्लीनिंग एजेंट है, जिसे स्किन हमेशा हाइड्रेट रहती है। इससे चेहरे के पोर्स से गंदगी हटती है।

नारियल तेल
इससे आप अपने चेहरे का मेकअप पूरी तरह से साफ कर सकती हैं। तो अब मेकअप रिमूवर खरीदने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि आपके पास है नारियल तेल।

नींबू
यह चेहरे से गंदगी को हटा कर उसे साफ करता है। अपने चेहरे पर नींबू का रस लगाइये और 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।

दही
यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को नमी भी पहुंचाती है और चेहरे से गंदगी भी साफ करती है। यह उनके लिये भी अच्छी है, जिनका चेहरा टैन हो चुका है।

एप्पल साइडर विनेगर
एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर में 2 चम्मच पानी मिलाएं। यह स्किन क्लींजर उनके लिये अच्छा होगा जिनके चेहरे पर एक्ने हैं। इसे हफ्ते में केवल एक ही दिन प्रयोग करना है, नहीं तो स्किन रूखी बन जाएगी।

जैतून तेल
जैतून का तेल हर चेहरे को सूट करता है। इससे मेकअप भी साफ होता है और चेहरा स्मूथ बनता है। इसे रात में सोने से पहले लगाइये।



Click it and Unblock the Notifications
