Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ड्राई स्किन को और भी ज्यादा ड्राई बना रही हैं ये चीज़ें
सर्दियां आते ही त्वचा पूरी तरह से रूखी होने लगती है। यह शरीर की एक बड़ी समस्या है जिसे हम सभी झेलते हैं और इससे जल्द से जल्द छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं। कई लोग सर्दियों में गरम पानी से नहाने के शौकीन होते हैं जिससे स्किन और भी ज्यादा रूखी बन जाती है।
READ: ड्राई स्किन को नम बनाने के लिये खाएं...
कुछ लोगों की स्किन हर वक्त रूखी ही रहती है, जिसमें मौसम का कोई फरक नहीं पड़ता। ऐसे में उन्हें अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिये। हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी बहुत सारी गल्तियां करते हैं जिसकी वजह से हमारी त्वचा और भी ज्यादा रूखी होती चली जाती है।
READ: रूखी त्वचा के लिए खास फेस पैक
अगर आपकी त्वचा पहले से ही रूखी है तो और आप उसे अंजाने में ही और रूखा बना रही हैं तो ऐसा ना करें। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो गल्तियां जो आपकी त्वचा को और भी ज्यादा रूखा बना रही हैं।

तेज़ क्लींजर का प्रयोग
अगर आप खूब ज्यादा जाग वाला क्लींजर प्रयोग कर रही हैं, जो आपके चेहरे से प्राकृतिक नमी को निकाल रहा है तो वह ना प्रयोग करें। आप को ऐसा क्लींजर प्रयोग करना चाहिये जिसमें साबुन ना मिला हो और उसे धोने की जरुरत ना हो। ऐसे क्लींजर बाजार में मिल जाएंगे जो कि 90 प्रतिशत पानी से युक्त होते हैं और साथ ही चेहरे की गंदगी निकाल सके।

गरम पानी से नहाना
गरम पानी से नहाने पर शरीर में रूखापन आ जाता है। अगर आप गरम पानी से नहाती भी हैं तो शरीर को सुखाने के बाद तुरंत ही एक चिपचिपारहित बॉडी लोशन लगाएं। इससे शरीर की नमी बरकरार रहेगी।

लाइट मॉइस्चराइजर का प्रयोग
आप को देखना होगा कि आपकी ड्राई स्किन को पूरी तरह से नमी प्राप्त हो रही है या नहीं। ऐसी क्रीम लगाइये जो कि आपके चेहरे को 24 घंटे नमी प्रदान करने का दावा करे। अगर क्रीम में शिया बटर, ग्लीसरीन और विटामिन ई होगा तो और भी अच्छा होगा।

स्क्रब ज्यादा या फिर बिल्कुल भी ना करना
चेहरे को डेड स्किन से मुक्ती दिलाने के लिये स्क्रब करना जरुरी है जिससे मॉइस्चराइजर पूरी तरह से स्किन में समा जाए। लेकिन अगर आप जरुरत से ज्यादा स्क्रब करेंगी तो चेहरे की वो परत भी निकल जाएगी जो बिल्कुल ताजी है। इससे चेहरा और भी रूखा लगने लगेगा। आपको हफ्ते में दो बार स्क्रब करना चाहिये।

एल्कोहल से मेकअप साफ करना
अगर मेकअप रिमूवर में अल्कोहल या एस्ट्रिजेंट आदि है तो वह आपकी स्किन को और भी ड्राय बना देगा। आपको सिंपल गीले कपडे़ के मेकअप रिमूवर वाइप्स खरीदने चाहिये जो कि आप जिम में भी प्रयोग कर सकती हैं।

सोने से पहले मेकअप ना उतारना
सोने से पहले मेकअप साफ नहीं करेंगी तो आपकी त्वचा सांस नहीं ले पाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
