Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
चमकदार त्वचा के लिए अनार का फेशियल मास्क

अनार अपने मोहक रंग और बेहतरीन स्वाद से सबको लुभाता है। इसमें भरपूर पोषक तत्व भी होते हैं जो स्वास्थ्य और त्वचा के लिये काफी लाभदायक सिद्ध होते हैं।
इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए और सी भी प्रचुर मात्रा में होती है। विटामिन सी से त्वचा कोमल होती है। यह फल त्वचा में चमक लाता है और आपको जवान दिखने में मदद करता है।
READ: त्वचा की चमक रखनी है बरकरार तो कीजिये अनार का प्रयोग
अगर इसे चेहरे पर लगाया जाए तो इससे चेहरे का रंग भी खिलता है। अनार के पोषक तत्व त्वचा में प्राकृतिक चमक बनाये रखते हैं। इसे लगाने से झाइयां और दाग धब्बों से भी मुक्ति मिलती है और चेहरा सुन्दर दिखता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिवे स्ट्रेस से होने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं।
चेहरे को चमकता हुआ बनाने के लिए अनार को इस्तमाल करने के कई तरीके हैं। इसे कई दूसरी वस्तुओं के साथ बेहतर परिणाम के लिए इस्तमाल में लाया जा सकता है।
READ: अनार के रस के प्रयोग से पाइये खूबसूरत त्वचा
इसलिए इस आर्टिकल में हम बोल्ड स्काई की तरफ से यह बताना चाहेंगे कि चेहरे को चमकता और सुन्दर बनाने के लिए अनार का कैसे इस्तमाल करना चाहिए। ज़्यादा जानने के लिए आगे पढ़ें।

अनार और शहद:
अनार के कुछ दानों को चूर चूर कर लें और इसका जूस निकाल लें। इस मिश्रण में एक चम्मच शहद मिला दें। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक हल्के हल्के मसाज करें। इसे कुछ देर तक चेहरे पर रहने दें और फिर धो लें। आपको चमकता हुआ चेहरा मिलेगा।

अनार और पपीता:
इस फेस मास्क से चेहरे में गोरापन आता है और चेहरे का टैन निकल जाता है। अनार के दानों को पपीते के कुछ टुकड़ों के साथ मिला दें। इनको अच्छी तरह मसल लें और पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। इसे चेहरे पर कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

अनार और ग्रीन टी:
यह चेहरे को गोरा करने वाला मास्क है जो चेहरे को चमकदार और जोशपूर्ण बनाता है। यह एंटी एजिंग मास्क की तरह भी काम करता है। अनार के जूस को ग्रीन टी पाउडर के साथ मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। कुछ देर तक लगा रहने दें और फिर धो लें।

अनार और निम्बू:
इस मास्क को तैलीय त्वचा वाले लोग लगा सकते हैं। यह चेहरे के सभी दाग और निशान को मिटाने में मदद करता है। अनार और निम्बू के जूस को बराबर मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को त्वचा पर लगाएं, कुछ देर रहने दें और फिर धो लें।

अनार और दही:
इस मास्क से चेहरा हाइड्रेट होता है। अनार के जूस को दही के साथ मिला लें और इसे चेहरे पर लगा लें। कुछ देर तक धीरे धीरे मसाज करें और फिर धो लें। कारगर परिणाम के लिए इस मास्क को महीने में एक बार लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications