Latest Updates
-
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां -
Ganesh Chaturthi 2026: ‘गणपति बप्पा मोरया’ से ‘देवा श्री गणेशा’ तक, गणेशोत्सव पर हिट रहे बॉलीवुड के ये गाने -
हरतालिका तीज: शिव-पार्वती के अटूट प्रेम का पावन पर्व, जानें पूजा के नियम और विधि -
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम
फेस पैक में गुलाब जल मिलाने से होते हैं ये जादुई फायदे
गुलाब जल का प्रयोग सदियों से महिलाएं करती आ रही हैं। यह एक प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन है जिसको लगातार लगाने से कई तरह की त्वचा संबधी समस्याएं खतम हो जाती हैं।
आप इसे टोनर के रूप में लगा सकती हैं या फिर किसी फेस पैक में डाल कर भी इसका प्रयोग आसानी से कर सकती हैं। फेस पैक में गुलाब जल मिलाने से चेहरा अच्छी तहर से साफ होता है क्योंकि वह गहराई तक पोर्स के अंदर तक जाता है।
यदि आप एक सिंपल सा नींबू और शहद का पैक बना रही हों, तो उसमें कुछ बूंद गुलाब जल की मिलाना ना भूलें। गुलाब जल चेहरे से एक्ने का सफाया करता है तथा दाग धब्बों और झाइयों को मिटाता है। आइये जानते हैं कुछ बेस्ट गुलाब जल से तैयार किये फेस पैक, जिसे घर पर बनाना आसान हो।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल
चेहरे के तेल को कम करने के लिये मुल्तानी मिट्टी काफी अच्छी होती है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिला कर चेहरे पर लगाने से दाग धब्बे भी मिटते हैं।

गुलाब जल और बेसन
क्या आपको गोरा चेहरा चाहिये? गर हां, तो बेसन और गुलाबजल मिला कर लगाइये, इससे चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। साथ ही यह स्किन को ड्राई होने से भी बचाता है।

टमाटर और गुलाब जल
सन टैनिंग से चेहरे पर काले धब्बे आ जाते हैं। ऐसे में आप टमाटर का रस और गुलाब जल एक साथ मिक्स कर के लगा सकती हैं। इससे आपका चेहरा एक समान हो जाएगा।

आलू और गुलाब जल
इसको बनाने के लिये कच्चे आलू को घिस कर उसके रस को गुलाब जल के साथ मिक्स करें और चेहरे पर लगाएं। उसके 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

गुलाब जल और मेथी दाना
गुलाब जल और भिगोई हुई मेथी को एक साथ पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। फिर उसें चेहरे पर लगाएं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लें। इससे मुहांसे नहीं होंगे और चेहरे के दाग धब्बे भी गायब हो जाएंगे।

रोज वॉटर और दही
गुलाबी की पंखुडियों को रातभर के लिये भिगो दें और फिर पानी छान कर पंखुडियों का पेस्ट बना लें। फिर उसमें दही और गुलाब जल मिक्स करें। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इससे त्वचा मुलायम हो जाएगी और उसमें ग्लो भी आएगा।

चंदन पावडर और गुलाब जल
अगर आप इस बात को ले कर दुविधा में हैं कि कौन सा फेयरनेस पैक आपको सूट करेगा तो, चंदन पावडर और गुलाब जल का प्रयोग करें। इससे पिंपल की समस्या दूर हो जाएगी और चेहरा भी गोरा बनेगा।

शहद, अंडा और गुलाब जल
यह एक एंटी एजिंग मास्क है जो कि आपकी त्वचा को टाइट बना देगा और पोर्स को भी छोटा कर देगा। अंडा झुर्रियों को दूर करता है तथा शहद चेहरे को नमी पहुंचाता है।



Click it and Unblock the Notifications
