Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
जानिये, क्या है अदिती राव की ग्लोइंग स्किन का राज़
अदिती राव हैदरी, बॉलीवुड की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें देख कर ऐसा लगता है कि मानों चांद खुद ब खुद धरती पर उतर आया हो।
वह जितनी पर्दे पर खूबसूरत दिखती हैं, उतनी ही पर्दे के पीछे भी लगती हैं। अगर आप इन्हें बिना मेकअप के देखेंगे तो पाएंगे कि इनकी स्किन काफी ग्लो करती है और चेहरे पर एक भी दाग धब्बे नहीं हैं।
अदिती ने एक इंटरव्यू में बताया वह हमेशा अपने पास हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन रखती हैं। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जब वह शूटिंग पर नहीं होती तो, उन्हें मेकअप करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता।
अदिती राव अपनी खूबसूरत और बेदाग त्वचा का क्रेडिट अपनी मां और नानी को देती हैं। साथ ही वह किचन में रखी घरेलू सामग्रियों का भरपूर प्रयोग भी करती हैं। तो अगर आपको भी अदिती राव हैदरी से उनकी खूबसूरती का राज़ जानना है तो, नीचे दी हुई स्लाइड जरुर देंखे...

प्राकतिक सामग्रियों का प्रयोग करती हैं
अदिती चेहरे के लिये प्राकतिक उपचारों की सहायता लेती हैं। वह दही और बेसन लगाती हैं, जिससे उनके चेहरे पर ग्लो रहे। साथ ही वह ढेर सारा नारियल पानी भी पीती हैं। इसके अलावा वह मौसमी फल और सब्जियां खाना पसंद करती हैं क्योंकि उनमें पानी की मात्रा अधिक पाई जाती है।

हमेशा लाइट फैब्रिक ही पहनती हैं
गर्मियों में वह अपने बालों को हमेशा बांध कर रखती हैं, जिससे उनके बाल खराब ना हों। उन्होंने यह भी कहा कि, उन्हें लाइट फैबरिक जैसे मलमल, पहनना काफी पसंद है, क्योंकि यह उनकी स्किन को सांस लेने में मदद करता है।

क्या है ब्यूटी रूटीन
अदिती कभी भी अपने चेहरे पर साबुन का यूज़ नहीं करती। इसकी जगह पर वह प्राकृतिक क्लीजिंग मिश्रण का यूज़ करती हैं जो कि बेसन और दूध से या फिर ओट्स से बना होता है। वे Good Earth का रोज़ जैल यूज़ करती हैं जो कि एक मॉइस्चराइजर है।

पानी की हैं दीवानी
अदिती को पानी से बहुत प्यार है और यह उनके मूड को अच्छा बनाने में मदद करता है। वे दिन में तीन बार नहाती हैं या फिर शूटिंग के दौरान, चेहरे पर भारी मेकअप लगे होने के बावजूद भी चेहरे को धोने से रोक नहीं पाती।

शूट के बाद घर लौटने पर क्या करती हैं
मेकअप उतारने के लिये यह Shu Uemura oil-based मेकअप रिमूवल या बादाम के तेल का प्रयोग करती हैं। इसके बाद यह अपने चेहरे को सोप-फ्री फेस वॉश से धोती हैं या फिर घर पर बने क्लींजर का प्रयोग करती हैं। अगर चेहरा रूखा लग रहा होता है तब, चेहरे पर तेल लगा कर सोती हैं।

बालों के लिये क्या करती हैं
हर हफ्ते बालों में virgin coconut oil लगाती हैं और 3 हफ्तों में कम से कम एक बार हेयर स्पा जाने की कोशिश करती हैं।

सौंदर्य उपचार का पालन करना नहीं भूलती
वे किचन में रखी सामग्रियों का प्रयोग करती हैं साथ ही अपनी डाइट पर ध्यान देती हैं। वे विटामिन सी, मल्टी विटामिन्स और फिश ऑइल की कैप्सूल भी नियमित तौर पर खाती हैं।

हैंडबैग में जरुरी होती हैं ये चीज़ें
अच्छी सनस्क्रीन, फेशियल स्प्रे और टिशू पैक



Click it and Unblock the Notifications
