Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
कॉम्बीनेशन स्कीन का कैसे रखें ख्याल
अगर आपके शरीर की त्वचा दो अलग प्रकार की है जैसे, कहीं पर रूखी और कहीं पर ऑयली, तो बिल्कुल भी परेशान न हों। आपकी थोड़ी सी देखभाल से ये सही हो सकती है। लेकिन अगर आपको अचानक से कहीं जाना पड़ रहा है तो ऑड स्कीन को इवन स्कीन बनाने के लिए आपको मेकअप का सहारा लेना होगा, जिसे ट्रिक से करना आवश्यक है।
पपीते और एलो वेरा जैल से पाएं साफ और गोरी त्वचा
मान लीजिए आपके गाल रूखे हैं और नाक काफी ऑयली है तो आपको ऐसा मेकअप करना होगा कि पूरा चेहरा एकसमान टोन वाला हो जाएं। कई बार स्कीन पर होने वाले पिंपल को भी छुपाने के लिए मेकअप को करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं कॉम्बीनेशन स्कीन को एक जैसी टोन वाली स्कीन बनाने के लिए क्या करें:
इस फेस पैक को लगा कर पांए सिर्फ 5 दिनों में मुंहासों से मुक्ती

मेकअप हटाएं
सोने से पहले हमेशा मेकअप रिमूव कर दें, वरना स्कीन खराब होती जाएगी। त्वचा में खुजली हो सकती है और रूखी त्वचा में रूखापन बढ़ सकता है। मेकअप रिमूव करने के लिए मेकअप रिमूवर या गीले वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

क्लींजर
किसी अच्छे क्लींजर से अपना चेहरा साफ करें जिसकी फ्रेगनेंस बहुत स्ट्रांग न हो। आप चाहें तो इसमें टी ट्री ऑयल भी मिला सकती है इससे चेहरे में नमी आएगी और जलन होना भी बंद हो जाएगी।

स्क्रब
तैलीय त्वचा पर तेल को हटाने के लिए स्क्रब करना बेहद आवश्यक होता है इससे ऑयल का प्रोडक्शन, स्कीन पर रूक जाता है। घर पर चीनी और बेसन को मिलाकर स्क्रब करें, इससे त्वचा अच्छी हो जाएगी।

एस्ट्रीजेंट
मार्केट में कई प्रकार के एस्ट्रीजेंट और टोनर मिलते हैं आप अपनी स्कीन के हिसाब से उसका चयन कर लें। नीम और टी ट्री ऑयल वाला सबसे बेहतर रहता है। इससे त्वचा की टोन एकसमान हो जाती है।

मॉश्चराइजर
स्कीन को मॉश्चराइज करने की आवश्यकता होती है इससे त्वचा में रूखापन नहीं आता है। एलोवेरा मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा रहता है।

फेसपैक
सप्ताह में एक बार कम से कम फेसपैक अवश्य लगाएं। मुल्तानी मिट्टी सबसे बेहतर ऑप्शन होता है। इससे चेहरे का सारा ऑयल सूख जाता है और स्कीन काफी फ्रेश हो जाती है।

ब्लोटिंग पेपर
जब भी आपको दिन में चिपचिप लगे तो ब्लोटिंग पेपर से अपने चेहरे को पोंछ लें। इससे चेहरे पर ऑयल नहीं जमेगा और इसके बाद आप अपने मेकअप को भी सही से रिटच दे पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
