Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
झुर्रियां कम करनी हो तो करें इन तेल से मालिश...
उम्र बढ़ने के साथ साथ चेहरे पर झुर्रियां आना कोई बड़ी बात नहीं है, पर अगर ऐसा कम उम्र में ही होने लगे तो आपको जरुरत है थोड़ा एक्सट्रा केयर की। अगर आपके आंखों के आस पास या माथे पर बारीक लकीरें साफ दिखने लगी हैं तो आज हम उसका समाधान बताएंगे।
Jabong End Of Season Sale: Get 70% Off on Fashion and Lifestyle Products Hurry
झुर्रियों को कम करने के लिये आप अलग-अलग प्रकार के तेलों का प्रयोग कर सकती हैं। बादाम का तेल, रेंडी का तेल या फिर नारियल तेल आदि को अगर रोजाना चेहरे पर लगा कर मसाज की जाए तो उससे काफी फायदा हो सकता है।
इन सिंपल टिप्स के साथ साथ आपको कुछ और बातों का भी ख्याल रखना होगा जैसे- रोजाना 8 घंटे की नींद जरुर लें, अच्छे स्किन केयर प्रोडक्ट्स ही खरीदें, बैलेंस डाइट लें जिसमें फल और सब्जियां भरपूर हों, स्मोकिंग छोड़ें, ढेर सारा पानी पियें और विटामिन सी और ओमेगा 3 फैटी एसिड युक्त आहार खाएं।
READ: माथे पर पड़ी झुर्रियों को दूर करे यह घरेलू उपाय
आइये अब बिना देर किये हुए पढ़ते हैं चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिये कानै कौन से तेल का प्रयोग किस तरह से किया जा सकता है।

1. बादाम तेल, एलोवेरा और कोकोआ बटर
इसे बनाने के लिये एलोवेरा जैल - 4 चम्मच, कोकोआ बटर- 3 चम्मच, बादाम तेल- 6 चम्मच और रोज वॉटर- 3 चम्मच अलग अलग ले कर हल्का गरम करें। फिर सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें। उसके बाद इन्हें एक एक शीशी में भर कर रख लें। इस क्रीम को रोजाना एक या दो बार साफ चेहरे पर लगाएं।

2. ऑलिव ऑइल
अगर माथे पर झुर्रियां पड़ी हुई हैं तो उस पर ऑलिव ऑइल से मसाज करें। आइये जानें इसे कैसे लगाएं। पहले 1 चम्मच ऑलिव ऑइल ले कर चेहरे और गर्दन पर पूरी तरह से लगाएं। फिर 1-2 मिनट के लिये हल्के हाथों से गोलाई में मसाज करें जिससे तेल पूरी तरह से त्वचा में समा जाए। फिर एक मलमल का कपड़ा लें और उसे हल्के गरम पानी में भिगो कर निचोड़ लें। फिर इससे त्वचा पर लगे तेल को साफ कर लें। इस विधि को रोजाना रात को सोने से पहले करें।

3. ऑलिव ऑइल, ग्लीसरीन और हनी फेस पैक
आंखों के नीचे पड़ी झुर्रियों को दूर करने के लिये आधा चम्मच ऑलिव ऑइल लें और हल्का गरम कर लें। फिर उसमें ग्लीसरीन और शहद मिलाएं। इस घोल को आंखों के नीचे और आस पास की त्वचा पर लगा कर हल्की उंगलियों से मसाज करें। 20 मिनट के बाद इसे हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को रोज रात को सोने से पहले करें।

विटामिन ई तेल, दही, नींबू और शहद
यह पैक माथे पर पड़ी बारीक धारियों को गायब करेगा। इसे बनाने के लिये 3 विटामिन ई तेल की कैप्सूल को तोड़ें, फिर उसमें 2 चम्मच दही, आधा चम्मच नींबू और शहद मिक्स करें। इसे मिक्स करें और चेहरे पर अच्छी तरह से पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद मास्क को हल्के गरम पानी से धो लें। ऐसा हफ्ते में तीन बार करें।

5. नारियल तेल, गाजर का रस और बीटरूट
इसे बनाने के लिये 1 चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच गाजर का रस और 1 चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं। फिर इसे चेहरे पर मास्क की तरह लगाएं। उसके बाद इसे चेहरे पर 2-3 मिनट तक मसलें जिससे यह पूरी तरह से स्किन में समा जाए। 20 मिनट बाद जब मास्क सूख जाए तब चेहरे को हल्के गरम पानी से धो लें। इस विधि को रोजाना करें।

6. रेंड़ी का तेल
इसे कैस्टर ऑइल के नाम से भी जाना जाता है। यह झुर्रियों को तुरंत ही गायब करता है। इसके लिये ¼ चम्मच कैस्टर ऑइल को अपनी उंगलियों पर ले कर आंखों के नीचे और चेहरे की बारीक लकीरों पर लगा कर मसाज करें। 2-3 मिनट तक ऐसा करें और बाद में जब अत्यधिक तेल पोछना हो तो मलमल का कपड़ा ले कर हल्के गरम पानी में भिगो कर निचोड़ कर पोछें। इस विधि को रोजाना एक बार जरुर करें।



Click it and Unblock the Notifications
