Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
PCOD में कैसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
पोलिसिस्टिक ओवरी डिज़ीज़ जिसे PCOD भी कहते हैं, काफी आम बीमारी हो गई है। यह एक हार्मोनल बीमारी है, जिसकी वजह से शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा बनने लगता है और पीरियड्स अनियमित होने लगते हैं।
The Biggest Fashion Myntra Sale! Get Upto 70% Off on Products
PCOD की वजह से चेहरे पर एक्नें, अनचाहे बाल, बालों का झड़ना और त्वचा की रंगत फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में जरुरी है कि अपनी त्वचा की देखभाल की जाए। कभी भी यह ना सोंचे की आपको PCOD है इसलिये आपकी स्किन हमेशा वैसी ही रहेगी।
PCOD के इलाज के साथ साथ अगर आप अपनी स्किन की भी केयर करना शुरु कर देंगी तो आपको थोड़ा अच्छा लगेगा। आइये जानते हैं ऐसे में स्किन का ख्याल कैसे रखा जाए...

एक्ने
PCOD के दौरान चेहरे पर ढेर सारे लाल रंग के एक्ने हो जाते हैं। ऐसे में आपको मेडिकेटेड फेस वॉश जिसमें salycylic acid or glycolic acid मिला हुआ हो, प्रयोग करनाचाहिये। इन सामग्रियों से त्वचा के अंदर सीबम कम बनता है जिससे मुंहासे कम निकलते हैं

अनचाहे बाल
एक्ने के साथ साथ चेहरे पर काफी बाल निकल आते हैं जो कि मेल हार्मोन के बढ़ने की वजह से होता है। इसे कम करने के लिये आप लेज़र हेयर रिमूवल करवा सकती हैं, हांलाकि यह काफी महंगा होता है।

ऑइली स्किन
इस बीमारी में चेहरा काफी ऑइली हो जाता है। तेल को कम करने के लिये हमेशा अपने पास ब्लॉटिंग पेपर रखें। इसके अलावा टी ट्री ऑइल भी अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। जो कि पोर्स को तेल से बंद होने से बचाते हैं तथा पोर्स को बड़ा भी नहीं होने देते।

डार्क पैच
जब खून में इंसुलिन का लेवल हाई हो जाता है, तब शरीर पर डार्क पैच पड़ने लगते हैं। आपको डार्क पैच कुछ जगहों पर दिखेंगे जैसे, जांघ, गर्दन के पीछे, ब्रेस्ट के नीचे आदि। इससे बचने का सिर्फ एक तरीका है कि आप शक्कर का सेवन कम करें।

रूखी त्वचा
शरीर में मेल हार्मोन बढ़ने की वजह से त्वचा मोटी और रूखी हो जाती है। ऐसे में आपको नियमित अपनी त्वचा को स्क्रब करना चाहिये। इसके अलावा पीसीओडी वाली लड़कियों को ब्लैकहेड तथा वाइटहेड की समस्या कुछ ज्यादा ही होती है, तो ऐसे में स्क्रब करना सबसे उचित रहेगा।

डार्क अंडरआर्म
अगर आपके अंडरआर्म डार्क हैं तो आप उसे बेकिंग सोडा और नींबू के पेस्ट से साफ कर सकती हैं। बेकिंग सोडा लगाने से बेकिंग सोडा का खात्मा होता है और नींबू के रस से त्वचा का रंग साफ होता है।



Click it and Unblock the Notifications
