Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
रोज़ मेकअप करने वाली लड़कियों को ध्यान रखनी चाहिये ये बातें
कुछ लोग कहते हैं कि अगर मेकअप का रोज़ इस्तेमल किया जाए तो यह त्वचा के लिए हानिकारक होता है। लेकिन अगर आप त्वचा की अच्छे से देखभाल करती हैं और सही मेकअप का इस्तेमल करती हैं तो आपको यह परेशानी नहीं होगी।
आज हम आपको कुछ ऐसी ही स्किन केयर टिप्स देने जा रहें हैं। इन स्किन केयर टिप्स को रोज़ अपनी दिनचर्या में शामिल करने से आप मेकअप के हानिकारक प्रभाव से अपनी स्किन को बचाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं ऐसी ही कुछ खास टिप्स।

1. क्लेन्ज़
किसी भी तरह का मेकअप करने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से साफ़ करें। इससे आपके चेहरे पर लगी गन्दगी अच्छे से साफ़ हो जाती है और मेकअप लगाने से आपको कोई नुक्सान नहीं होगा।

2. मॉइस्चराइज़
जो भी मेकअप आप करें और वह अच्छा लगे इसके लिए जरुरी हैं कि आपकी त्वचा मॉइस्चराइज़ लगे। त्वचा अगर अच्छे से मॉइस्चराइज़ होगी तो आपका मेकउप बिलकुल नेचुरल लगेगा।

3. मेकअप हटाए
हमेशा याद रखें सोने से पहले मेकअप हटा दें, क्योंकि ज्यादातार परेशानी तभी होती हैं जब आप काफी देर तक मेकअप लगा कर रखती हैं। या फिर मेकअप लगाए हुए सो जाती हैं।

4. सीरम
सीरम या फेस आयल उनके लिए बहुत जरुरी हैं जो मेकअप करते हैं यह त्वचा को नमी देता हैं और सूखने से बचाता हैं।

5. नाइट क्रीम
हानिकारक सूरज की किरणों से हुए नुक्सान से नाइट क्रीम आपकी त्वचा को बचती है। यही नहीं मेकअप के हानिकारक प्रभाव से भी आपकी त्वचा सुरक्षित रहती है।

6. डे क्रीम
दिन के वक़्त अच्छे एसपीएफ़ की डे क्रीम आपने मेकअप के साथ लगाए जिससे आपकी त्वचा को सूरज की किरणों से ज्यादा नुक्सान ना हो पाये।

7. एक्स्फोलीऐशन
अगर आप चाहती हैं कि आपका मेकअप और अच्छा लगे तो आप अपनी त्वचा को एक्स्फोलीऐट करें इससे आप डेड स्किन हट जायेगी और आपकी त्वचा और चमकदार दिखेगी।

8. आई क्रीम
आँखों के नीचे की त्वचा बहुत नाज़ुक और पतली होती है, यही कारण हैं इसे ज्यादा हाइड्रेशन की जरूरत होती है। इसीलिए हमेशा मेकअप करने से पहले आई क्रीम का इस्तेमाल करे।



Click it and Unblock the Notifications
