Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
पपीते और एलो वेरा जैल से पाएं साफ और गोरी त्वचा
चेहरे को अगर साफ, दमकता और खूबसूरत बनाना हो तो घर में उपलब्ध चीजों का ही प्रयोग करना चाहिये। कहते हैं कि पपीते के चेहरे पर लगाने से चेहरे में चमक आती है और अगर बात करें एलो वेरा जैल की तो, उससे स्किन की काफी सारी बीमारियां दूर होती हैं।
आज हम आपको पपीते और एलो वेरा जैल से तैया फेस पैक बनाना सिखाएंगे, जो आपके ऑइली स्किन के लिये बहुत अच्छा होता है।
सामग्री-
- ½ पपीता
- 1 चम्मच एलोवेरा का ताजा जेल
बनाने की विधि -
एलोवेरा जैल और पके पपीते के थोड़े से टुकड़ों को मिक्सर में डाल कर ब्लेड कर दें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिये छोड़ दें। पेस्ट सूख जाने के बाद हल्के गरम पानी तथा साबुन से धो लें।

ऑइल कंट्रोल करे
इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने से सीबम का प्रॉडक्शन कम होता है, जिससे चेहरे पर चिपचिपापन कम होता है और तेल नहीं निकलता।

सूरज से सुरक्षा
इसमें मौजूद विटामिन सी और एंटीऑसीडेंट आपके चेहरे को सूरज से निकलने वाली तेज किरणो से बचाती हैं। जिससे स्किन में सन टैनिंग नहीं होती।

चेहरा गोरा बनाए
इस मिश्रण में ढेर सारे पोषण होते हैं जो स्किन की सेल्स को नरिश कर के चेहरे को गोरा बनाने का काम करती है।

त्वचा में नमी पहुंचाए
पपीता और एलोवेरा चेहरे में नमी भरते हैं और चेहरे का पीएच बैलेंस मेंटेन करते हैं। साथ ही यह पोर्स को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं जिससे स्किन मुलायम बनती है।

एंटी एजिंग
इसे पेस्ट को नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से त्वचा में लचीलापन आता है और कोलाजेन का प्रोडक्शन बढ़ता है, जिससे बारीक धारियां कम हो जाती हैं।

अनचाहे बालों से मुक्ती
अगर इस मिश्रण को बेकिंग सोडा के साथ मिक्स कर के लगाया जाए तो चेहरे के अनचाहे बाल झड़ जाते हैं। लेकिन इसे नियमित लगाना होगा।

डार्क स्पॉट से छुट्टी
इस पेस्ट में विटामिन सी पाया जाता है जिसे चेहरे पर लगाने से उसके डार्क स्पॉट और झाइयां गायब होने लगती हैं। इससे त्वचा साफ हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
