Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
जानिये क्या होता है जब आप करती हैं हर दिन मेकअप
क्या आप हर दिन सुंदर दिखना चाहती हैं, और इसके लिए आपको हर दिन मेकअप भी करना पड़ता है। कॉलेज हो या ऑफिस, अगर आपको मेंटेन रहना है तो मेकअप करना जरूरी हो जाता है।
सही कॉस्मेटिक का इस्तेमाल सही तरीके से करके, आप चेहरे और त्वचा को स्वस्थ बनाएं रह सकती हैं। बस इसके लिए आपको परफेक्ट नॉलेज होनी चाहिए।
मेकअप में ट्रासंफॉर्मेशन की अद्भुत क्षमता होती है, बेकार सा भी दिखने वाला कोई इंसान सुंदर लगने लग सकता है। लेकिन अगर आप एक हद़ से ज्यादा मेकअप करती हैं तो चेहरे और त्वचा पर बुरे प्रभाव भी पड़ सकते हैं।
आइए जानते हैं कि गलत तरीके से और आउटडेटेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से आपको क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

1. पलकें झड़ जाना
आंखों में बहुत ज्यादा मेकअप करने पलकें झड़ने का खतरा बना रहता है क्योंकि प्रोडक्ट में कैमिकल पड़ा हुआ होता है।

2. ड्राई आंखें
ज्यादा आंखों का मेकअप करने से रूखापन आने की समस्या हो जाती है। ये दिक्कत आंखों में सबसे ज्यादा होती है। कई बार आंखों में किरकिरी भी मचने लगती है।

3. तैलीय त्वचा
त्वचा में ऑयल आने का सबसे बड़ा कारण ज्यादा मेकअप करना भी हो सकता है क्योंकि मेकअप करने से त्वचा के छिद्र बंद हो जाते हैं और उनमें धूल आदि भरी रह जाती है, जो बाद में पसीने और तेल के निकलने का कारण बनते हैं।

4. दाने
चेहरे पर मेकअप ज्यादा करने से दाने बहुत हो जाते हैं। इसलिए, सलाह दी जाती है कि रात को सोने से पहले मेकअप को अवश्य उतार लें।

5. एलर्जी
कई बार त्वचा में रैशेज, दाने या अन्य चर्म रोग भी हो जाते हैं जो किसी न किसी प्रकार की एलर्जी होती है। मेकअप से ये अक्सर होता है।

6. चकत्ते
मेकअप के दुष्प्रभाव के कारण त्वचा पर चकत्ते पड़ जाते हैं। इससे त्वचा की एकसमानता समाप्त हो जाती है और आपको दूर से ही स्कीन में खा़मी नजर आने लगती है।

7. फोड़े
बहुत बार किसी प्रोडक्ट के नुकसान कर जाने पर फोड़े भी हो जाते हैं। ऐसे में मेकअप प्रोडक्ट की एक्सपॉयरी डेट देखते रहें और उससे पहले ही उसे इस्तेमाल कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
