Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
खरबूज के खूबसूरती सम्बंधी फायदे
गर्मियां हर किसी को रास नहीं आती हैं लेकिन उन दिनों में आने वाले फल हर किसी को पसंद आते हैं। आम, तरबूज और खासकर खरबूज सभी को बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
ये सभी फल इतने रसदार होते हैं कि इन्हें खाने से गर्मियों में सभी को राहत मिलती है। इसके कई बड़े-बड़े गुण होते हैं जो मानव शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। क्या आपको खरबूज के गुणों के बारे में पता है, अगर नहीं तो बोल्डस्काई के इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़ें।
खरबूज, शरीर के वजन को घटाने से लेकर बच्चे को जन्म देने वाली मां के लिए भी फायदेमंद होता है। खरबूज के कई सौंदर्य लाभ भी हैं। आप चाहें तो इसे अपने आहार में शामिल कर सकती हैं या फिर इसे किसी फेस पैक में मिला कर प्रयोग कर सकती हैं। आइये जानते हैं खरबूज हमारी त्वचा को कैसे सुंदर बनाता है।

1. त्वचा को स्वस्थ बनाएं -
अगर आप खरबूज का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में विटामिन के और ई की भरपूर मात्रा रहेगी, जिससे आपकी त्वचा सदा स्वस्थ बनी रहेगी। त्वचा का प्राकृतिक ग्लो भी खरबूज के सेवन से बरकरार रहता है।

2. त्वचा को हाईड्रेट करें -
खरबूज में काफी सारा पानी होता है जिससे त्वचा में पानी की कमी नहीं होती है। शरीर हाईड्रेट रहने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है और त्वचा में चमक आ जाती है और दाने व मुहांसे भी नहीं होते हैं।

3. त्वचा को चमकदार बनाएं -
खरबूज के सेवन से त्वचा काफी चमकदार हो जाती है क्योंकि इसमें विटामिन बी होता है, साथ ही साथ बेटाइन और कोलाइन होता है। यह, मृत त्वचा को भी हटाने का काम करता है। आप चाहें तो इससे फ्रूट मसाज भी ले सकती हैं।

4. त्वचा को जवां बनाएं -
इसमें विटामिन ए और सी होते हैं जो त्वचा को सदा के लिए जवां बनाएं रखते हैं। खरबूज, ओटमिल और दही को बराबर मात्रा में मिला लें और 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें। इससे चेहरे पर दमक आती है।

5. झुर्रियों को होने से रोके -
खरबूज में फॉलिक एसिड होता है जो त्वचा को दमकदार बनाकर उसमें झुर्रियां होने से रोक देता है। साथ ही इसमें विटामिन सी होता है जो फ्री रेडिकल की ग्रोथ को रोक देता है। इस प्रकार आप हमेशा जवां दिखते हैं।

6. त्वचा सम्बंधी रोग दूर करें -
स्कीन पर जले कटे के निशान या कोई चर्म रोग होने पर इस फल का सेवन और लेप काफी फायदेमंद होता है।



Click it and Unblock the Notifications