Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
घर पर बनाएं ये 10 मॉइश्चराइज़र, त्वचा रहेगी खिली-खिली
आज हम ऐसे 10 होममेड मॉइश्चराइजर बताने जा रहें हैं, जिन्हें आप बेझिझक घर में आसानी से बनाकर फ्रिज में स्टोर कर जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकती हैं।
मौसम चाहे कैसा भी हो, त्वचा को हर मौसम के मुताबिक मॉइश्चर की जरूरत होती हैं। बात चाहे फिर मानसून कि ही क्यों न हो, इस मौसम में सर्दियों व गर्मियों के मुकाबले हल्के मॉइश्चराइजर्स कि जरूरत होती हैं।
एक अच्छे मॉइश्चराइजर से न सिर्फ स्किन को मॉइश्चर मिलता है,बल्कि रिकंल्स भी खत्म होते हैं। बाजार में इन दिनों बहुत से मॉइश्चराइजर उपलब्ध हैं जो दावा तो करते है कि स्किन खिली-खिली और सॉफ्ट रहेगी।
लेकिन इन तमाम तरह के मॉइचराइजर्स के दाम इतने ज्यादा होते है कि इन्हें मेंटेन करना थोड़ा मुश्किल है। साथ ही इन मॉइचराइजर्स में तरह-तरह के प्रिजरवेटिव भी मिलें होते है, जो कहीं न कहीं स्किन को नुकसान पहुंचाते हैं।
इसलिए आज हम ऐसे 10 होममेड मॉइश्चराइजर बताने जा रहें हैं, जिन्हें आप बेझिझक घर में आसानी से बनाकर फ्रिज में स्टोर कर जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल कर सकती हैं।

1. लैवेंडर और नारियल तेल
आधे कप नारियल तेल में 1 टी स्पून विटमिन ई आॅइल के साथ कुछ बूंदे लैवेंडर असेन्शल आॅइल कि मिलाएं। इस मिक्सचर के इस्तेमाल से जहां मसल्स रिलेक्स होगी वहीं, चेहरे के दाग धब्बे भी दूर होंगे।

2. मिल्की स्प्रे
दूध को एक स्प्रे वाली बोतल में भर लें, चाहें तो इसमें कुछ बूंदे गुलाब जल कि भी मिला सकते हैं। फ्रेश और हेल्दी स्किन के लिए इस घोल को दिन में तीन बार चेहरे पर लगाएं।

3. एलोवेरा मॉइश्चराइजर
1 कप एलोवेरा जैल, 1 टी स्पून विटामिन ई आॅइल, 2 टी स्पून बदाम का तेल मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। जरूरत लगे तो आप इसमें पसंदीदा असेन्शल आॅइल भी मिला सकते है।

4. शिया बटर
यह बटर अपने आप में बेहतरीन मॉइश्चराइजर हैं। क्योंकि इसमें स्कीन कि गंदगी को साफ करने के बेहतरीन गुण है। बस इसे सही मात्रा में लगाएं क्योंकि थोड़ी भी ज्यादा मात्रा में लगाने से यह स्किन को आॅइली और ग्रीसी बना देगा।

5. पियर क्रीम
फ्रेश पियर (नाशपाती) ज्यूस और हैवी क्रीम को बराबर मात्रा में अच्छे से मिलाएं। इस तैयार मिक्सचर को मॉइश्चराइजर कि तरह रोज काम में ले। ध्यान रहें, इसे हमेशा फ्रिज में स्टोर करके रखें, नहीं तो इसमें मिली क्रीम खराब होने का डर हैं।

6. ग्लीसरीन और गुलाब जल मॉइश्चराइजर
2 टी स्पून ग्लीसरीन के साथ 1 टी स्पून गुलाब जल मिलाएं। इसे घोल को मॉइशचराइजर की तरह इस्तेमाल करें। यह मॉइशचराइजर तकरीबन सब तरह कि स्किन को सूट करता हैं।

7. एवाकाडो फेस मास्क
1 कप एवाकाडो का पल्प (गूदा) में 1 टी स्पून शहद, 1 स्पून नींबू का ज्यूस और आधा कप दही मिलाकर मिक्सचर तैयार कर लें। लगाने से पहले, इसे आधे घंटे के लिए फ्रिज में रखें। इसका बेस्ट रिजल्ट पाने के लिए इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाएं।

8. ग्रीन टी मॉइश्चराइजर
एक कप ग्रीन टी बनाए और ठंडा होने पर इस चाय कि 2 टी स्पून के साथ 2 टी स्पून ग्लीसरीन के साथ 1 टी स्पून नींबू का ज्यूस मिलाएं। मेकअप करने से पहले हमेशा सबसे पहले इस मॉइश्चराइजर को ही लगाएं।

9. आलमंड आॅइल मॉइश्चराइजर
एक पैन में 1 टी स्पून प्रेट्रोलियम जैली को गर्म करें। एक बार जैली के अच्छे से पिघलने पर इसमें 2 टी स्पून बादाम का तेल और 1 टी स्पून नींबू का ज्यूस मिलाएं। यह मॉइश्चराइजर स्किन के लिए सबसे बेस्ट है।

10. एप्पल फेस मास्क
एक सेब का अच्छे से गूदा बना कर उसमें 1 टी स्पून शहद मिलाएं। इस तैयार मिक्सचर को फ्रिज में रख लें और जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। यह फेस मास्क आॅइली स्किन के लिए सबसे बेस्ट है, क्योंकि यह त्वचा के तेल को सोख कर, स्किन में मोइश्चर लाता हैं।



Click it and Unblock the Notifications
