Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
इन 10 चीजों को पपीते के साथ मिलकार लगाने से मिलेगा चमकता चेहरा
अपने चेहरे की सुंदरता के लिए आप अगर कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स बाजार से लाकर यूज करती है और वो आपकको नुकसान भी करते हैं तो रुक जाइए। आपको आज बताएंगे कि पपीते में एक अनूठा एंजाइम, पपेन होता है जो त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करता है एवं कोशिकाओं के विकास की गति में सुधार लाता है।
त्वचा की कोशिकाओं की बढ़त की उच्च मात्रा ना सिर्फ दाग एवं एक्ने के धब्बों को तेज़ी से भरने में मदद करती है बल्कि त्वचा में नमी की मात्रा बरकरार रखता है जिससे त्वचा के स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता में काफी निखार आता है। नीचे गोरेपन, एक्ने एवं साफ़ त्वचा के लिए पपीते के श्रेष्ठ फेस पैक बनाने के तरीके बताये गए हैं।
गोरी एवं चमकदार त्वचा आपकी खूबसूरती में हमेशा वृद्धि करती है। गोरेपन के लिए पपीते के फेस पैक की सबसे अच्छी बात यह है कि ये पूर्णतः प्राकृतिक होते हैं अतः इनके आपकी त्वचा पर कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं होते। आपको हम बताने जा रहे है कि आप एक नहीं बल्कि कई चीजों के साथ इसका प्रयोग कर सकते है।

पपीते और दूध का फेस पैक
कहते है जब दूध ताजा और कच्चा होता है तो उसमें प्राकृतिक तत्व होते है। दूध में मौजूद पोषक तत्व त्वचा को नमी एवं पोषण प्रदान करने में सहायता करते हैं। आप कच्चे पपीते एवं कच्चे गाय के दूध को आपस में मिश्रित करके घर पर पपीते एवं दूध का गोरापन प्रदान करने वाला फेस पैक बना सकती हैं।

पपीता और टमामर
अगर आप गोरापन पाना चाहते है तो आपको पपीते एवं टमाटर का फेस पैक लगाना है। टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट है एवं टैन हटाने का माध्यम है। हालांकि, यदि आपको टमाटर से एलर्जी है तो इस पैक का प्रयोग ना करें। इसको आपस में मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

पपीते और मुलेठी का फेसपैक
अगर आप चाहें तो मलेठी का प्रयोग भी कर सकते है। मुलेठी का प्रयोग आयुर्वेद में त्वचा को गोरा करने एवं अतिरिक्त रंजकता को दूर करने के लिए किया जाता है। मुलेठी एक प्रभावी प्राकृतिक पदार्थ है जो आपके चेहरे से मेलेनिन की मात्रा असल में कम कर सकता है। इसका प्रयोग करके आप अच्छी त्वचा पा सकते है।

शहद और पपीते का फेसपैक
अगर आपको अच्छी और सुंदर त्वचा चाहिए तो आपके लिए शहद एक प्राकृतिक माध्यम है। इसमें ब्लीचिंग एव जर्मीसाइडल गुण होते हैं। पपीते एवं शहद की मदद से बना पैक आपको निश्चित तौर पर साफ़ एवं समास्याओं से मुक्त त्वचा को आपको प्रदान करता है।

पपीता और एलोवेरा
एलोवेरा में विटामिन ई होता है। इसको पपीते के साथ में मिलाकर नियमित प्रयोग से यह क्षतिग्रस्त त्वचा की मरम्मत करके इसमें नयी जान डालने की क्षमता रखता है। घर पर पपीते एवं एलो वेरा का फेस पैक तैयार करने के लिए एलो वेरा की पत्तियों से बने 2 चम्मच एलो वेरा जेल को 2 चम्मच पके पपीते के पेस्ट के साथ मिश्रित करें।

पपीता और मुल्तानी मिट्टी
जैसा कि आप सभी जानते है कि मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग कई चीजों में किया जाता है। मुल्तानी मिट्टी एक प्राकृतिक मिट्टी है जो त्वचा में काफी मात्रा में खनिज पदार्थों का संचार करती है तथा चेहरे के अतिरिक्त तेल पर नियंत्रण करती है। इसलिए आप पपीते और मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करें।

मुहासों के लिए पपीते का फेसपैक
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे है और आप उनसे परेशान है तो पपीते में मौजूद पपेन त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है जो एक तरफ एक्ने एवं मुहांसों पर नियंत्रण करने में सहायता करता है, तथा दूसरी तरफ, एक्ने या मुहांसों द्वारा छोड़े गए दाग धब्बों को दूर करता है। इसका फेसपैक लगाएं और मुंहासों से छुटकारा पाएं।

पपीते और नीम का फेस पैक
नीम एक औषधि होती है और नीम में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल गुणों पाए जाते है। जब आप एक्ने एवं मुहांसों जैसी समस्याओं से जूझते हैं तो नीम के अलावा शायद ही कोई ऐसा प्राकृतिक उत्पाद होगा जो आपको बेहतरीन परिणाम प्रदान कर पाए। इसके लिए नीम और पपीते का फेसपैक चेहरे पर लगाएं और इससे निजात पाएं।

पपीता और हल्दी पैक
आपको अगर मुंहासों से छुटकारा पाना है तो आपको हल्दी और पपीते का फेस पैक भी बनाकर लगाना चाहिए। इससे आपके चेहरे से मुंहासों की समस्या खत्म हो जाएगी।

पपीता खीरा और नींबू का पैक
अगर आपको अपने चेहरे की स्किन को दमकता गोरा और हर तरह की समस्याओं से निजात दिलाना चाहते है तो आपको पपीता, खीरा और नींबू को मिलाकर एक फेसपैक बनाना चाहिए औप उसको चेहरे पर लगाना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
