Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चेहरे की पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
सदियों पुराने ये पारंपरिक नुस्खे केमिकल युक्त क्रीमों से कई ज्यादा असरकारक और सस्ते हैं। तो चलिए जानते हैं त्वचा पर पड़ने वाले दाग-धब्बों को घर बैठे हटाने वाले आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।

किसी भी उम्र में चेहरे पर दाग-धब्बे उभर सकते हैं। त्वचा से संबंधित ये एक आम समस्या है। ये समस्याे आपकी त्वचा के रंग को गहराई से प्रभावित करती है।
इस परिस्थिति में त्वचा में मेलानिन का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं क्षतिग्रस्त हो जाती हैं या फिर मेलानिन का उत्पादन बहुत कम या बहुत ज्यादा मात्रा में करने लगती हैं। इसकी वजह से आपकी त्वचा पर मुहांसे अपने दाग छोड़ जाते हैं।
समय के साथ-साथ ये दाग और भी गहरे होते चले जाते हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे आपकी लुक्स को भी प्रभावित करते हैं।
अगर आप त्वचा से संबंधित इस परेशानी को जड़ से मिटाना चाहते हैं तो आपको मार्केट में मिल रहे प्रॉडक्ट्स की बजाय घरेलू नुस्खों को आज़माना चाहिए। घर में मिलने वाली इन चीज़ों में स्किन को रेजुनवेट करने वाले यौगिक और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो त्वचा में मेलानिन के उत्पादन को संतुलित करते हैं। इस प्रकार चेहरे पर पड़े दाग-धब्बे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगते हैं।
सदियों पुराने ये पारंपरिक नुस्खे केमिकल युक्त क्रीमों से कई ज्यादा असरकारक और सस्ते हैं। तो चलिए जानते हैं त्वचा पर पड़ने वाले दाग-धब्बों को घर बैठे हटाने वाले आसान घरेलू नुस्खों के बारे में।
नेाट : इनमें से कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले एक बार स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें। ध्यान रखें, अगर आपकी त्वचा पर बहुत ज्यादा पिगमेंटेशन है तो तुरंत ही त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

आलू
आलू में प्रचुर मात्रा में स्टार्च और स्किन को तरोताज़ा करने वाले विटामिंस होते हैं जो पिगमेंटेशन पर कमाल का असर दिखाते हैं। एक कच्चा आलू लें और उसके कुछ स्लाइस काटकर कर आराम से अपने चेहरे पर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इसके अलावा पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आप आलू का रस निकालकर उससे चेहरा धो भी सकती हैं।

नीबू का रस
नीबू के रस में विटामिन सी और एस्ट्रिंजेंट यौगिक मौजूद होते हैं जो आापकी त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखते हैं और प्राकृतिक तरीके से पिगमेंटेशन का सफाया करते हैं। इसे आप सीधे तौर पर चेहरे पर लगा सकते हैं या फिर किसी प्राकृतिक सामग्री में इसे मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।

चंदन पाउडर
चंदन पाउडर पिगमेंटेशन का सफाया करने में बेहद असरकारी है। चंदन पाउडर को चेहरे पर लगाने से पिगमेंटेशन पैदा करने वाले मेलानिन की मात्रा संतुलित होती है। चंदन पाउडर को पानी के साथ मिक्स कर के चेहरे पर लगाएं। पिगमेंटेशन साफ करने के लिए सप्ताह में 3 से 4 बार इस पैक को चेहरे पर लगाएं।

बादाम और दूध
स्किन को रेजुवनेट करने वाले यौगिक बादाम में प्रचुर मात्रा में होते हैं साथ ही इसमें विटामिन ई भी होता है जो जड़ से पिगमेंटेशन को खत्म करता है। एक चम्मच बादाम पाउडर में एक चम्मच दूध मिलाएं। अग इस मिश्रण को पिगमेंटेशन वाले हिस्से पर लगाएं।

एलोवेरा जैल
स्किन को तरोताज़ा बनाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है एलोवेरा जैल। एलोवेरा जैल सभी तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों से छुटकारा दिलाता है। पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर एलोवेरा जैल लगाएं।

एवोकैडो
त्वचा पर पड़े पिगमेंटेशन को ठीक करने में एवोकैडो बहुत पुराना असरकारी नुस्खा है। एवोकैडो में प्रचुर मात्रा में विटामिंस होते हैं। पिगमेंटेशन को असरकारी तरीके से हटाने में एवोकैडो बहुत बढिया फल है। चेहरे पर पड़े पिगमेंटेशन को हटाने के लिए एवोकैडो को मैश कर के लगाएं।

संतरे के छिलके
स्किन की सभी तरह की दिक्कतों को दूर करने में संतरे के छिलके कारगर उपाय हैं। संतरे के छिलके में सिट्रिक गुण होते हैं जो त्वचा में मेलानिन के उत्पादन को बनाए रखते हैं। संतरे के छिलकों का पाउडर बनाकर उसमें एक चम्मच नीबू का रस मिलाएं और इसे चेहरे पर पिगमेंटेशन प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

पपीते का गूदा
स्किन पिगमेंटेशन को दूर करने में पपीते का गूदा चमत्कारिक प्राकृतिक उपाय है। मेलानिन का उत्पादन करने वाले यौगिक इसमें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। ताज़ा पपीते का गूदा निकालकर उसे सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाएं।

हल्दी पाउडर
त्वचा में पिगमेंटेशन को रोकने के लिए मेलानिन को संतुलित करने का हल्दी पाउडर बेहतरीन नुस्खा है। ये त्वचा में पीएच स्तर को भी संतुलित करता है। इसलिए एक चुटकी हल्दी पाउडर लें और उसमें थोड़ा-सा पानी मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं।

विटामिन ई ऑयल
पिगमेंटेशन स्किन के लिए विटामिन ई ऑयल बहुत बढिया नुस्खा है। विटामिन ई ऑयल को चेहरे पर पड़े पिगमेंटेशन वाले हिस्से पर लगाएं। रोज़ विटामिन ई ऑयल को चेहरे पर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
