Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बाहर मत जाइये, किचन में ही पाइये खूबसूरती निखारने का सामान
आपकी खूबसूरती बढ़ाने की तमाम चीजें आपके किचन में ही मौजूद हैं। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही किचन के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में।
बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स की बजाये अगर हम आपको कुछ ऐसी चीज़ों के बार में बातएं जो आपके किचन में ही मौजूद हैं। और आपको अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए अलग से पैसे खर्च करने की जरूरत न पड़े तो इससे बेहतर क्या होगा।
जी हां, आपकी खूबसूरती बढ़ाने की तमाम चीजें आपके किचन में ही मौजूद हैं। हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही किचन के ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बारे में।

1. टमाटर
टमाटर किसी भी केमिकल फेशियल क्रीम से ज्यादा कारगर होता है। दिन में एक बार चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से चेहरे की ताजगी और चमक बनी रहती है। टमाटर के रस को 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें. चेहरे की चमक लौट आएगी।

2. चॉकलेट
चॉकलेट खाने से अक्सर मुँहासे होने लगते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इसमें फ्लैवोनोल होता है जो आपकी त्वचा को यूवी किरणों से बचाता है। इसके लिए आपको रोज़ थोड़ी चॉकलेट खानी पड़ेगी।

3. सेब
सेब जितना सेहत के लिए फायदेमंद हैं उतना ही त्वचा के लिए भी। सेब खाने से त्वचा पर झुर्रियां नहीं आती हैं। इसके लिए एक सेब में नारियल का दूध और नींबू और रूखी त्वचा के लिए कास्टर आयल मिलाएं। इसे आधे घंटे के लिए चहरे पर लगाएं और फिर ठन्डे पानी से धो दें।

4. टी बैग
टी बैग के इस्तेमाल से आंखों के आसपास सूजन को कम किया जा सकता है। इसके लिए एक टी बैग लें उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। अब इसे अपनी पलकों रखें। इससे आपकी आँखों की थकान दूर हो जाएगी।

5. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मौजूद विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मददगार होता है। स्ट्रॉबेरी के इस्तेमाल से डेड स्किन बहुत आराम से साफ हो जाती है। डेड स्किन साफ हो जाने से चेहरे पर निखार आता है और अापको ग्लोइंग स्किन मिलती है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी और कोको पाउडर को बराबर मात्रा में मिलाएं इसमें 1-2 बूंदें लैवेंडर तेल डालें और मिलाएं। अब इसे चहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो दें।

6. ओटमील
ओटमील वजन कम रखने में बहुत सहायक होता है। साथ ही यह त्वचा को भी साफ़ और चमकदार बनती है। इसके लिए ओटमील में गेहू के चोकर को मिलाकर उसमे टमाटर, क्रीम और चीनी मिला दीजिये। इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाएं। और फिर ठंडे पानी से धो दें।

7. नारियल तेल
नारियल तेल बेस्ट मॉस्चराइजर है। किसी मॉस्चराइजिंग क्रीम की जगह आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन ग्लोइंग और मुलायम बनेगी। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्किल और झुर्रियां नहीं पड़ती है। मेकअप को उतारने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

8. हनी
शहद न सिर्फ आपकी स्किन को निखारता है बल्कि अपने एंटी-बैक्टेरियल और एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपटीज़ के कारण दाग-धब्बों को भी कम करता है और साथ ही साथ एक कैटेलिस्ट की तरह टिश्यू के री-जेनेरेशन में मदद करता है। शहद में नींबू का रस और बादाम के तेल को एक कटोरी में मिला लें और अपने चेहरे पर लगाएं। इसे अपनी टैन्ड स्किन पर 20 मिनट लगाकर रखें और फिर धो लें।

9. दही
ही एंटी एजिंग निशान से लेकर सनबर्न और मुहांसे तक से छुटकारा दिलाती है। इसके अलावा चेहरे पर तुरंत ग्लो भी दिखता है। एक बड़े चम्मच दही में आधा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं, 15 से 20 मिनट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें, आपको साफ फर्क नजर आएगा।

10. तिल का तेल
तिल के तेल में एंटी-इनफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल तत्व होते हैं जो मुंहासे ठीक करने में मदद करते हैं और उन्हें दोबारा होने से रोकते हैं। तिल के तेल में विटामिन ई होता है जिसकी वजह से ये आपकी स्किन पर चोट या कटने से पड़े निशान को दूर करती है। यह बहुत अच्छा मॉश्चराइज़र है इसीलिए इसे लगाने से त्वचा को ड्राई होने से बचाया जा सकता है।

11. हल्दी
हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करती है और पिग्मेंटेशन और टैनिंग को भी कम करती है। हल्दी से चेहरे पर निखार आता है. इसमें एंटी-एजिंग प्रोटपर्टी होती हैं जिसकी वजह से हल्दी स्किन को फ्रेश रखने के साथ-साथ एंटी-एजिंग की निशानियों को भी कम करती है। चुटकी भर हल्दी को बेसन और दूध मिलाकर अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।

12. घी
देशी घी से त्वचा ना केवल कोमल और खूबसूरत होती है बल्कि इससे त्वचा की चमक भी बड़ती हैं। घी एक ऐसी एंटी एजिंग क्रिम है जिसे यदि आप रोज अपने चेहरे पर लगाएं तो इसकी मदद से आपके चेहरे कि झुर्रियां कुछ ही दिनों कम कर सकती हैं। नियमीत रुप से कुछ दिनों तक रोज रात को घी को अपनी आंखों के नीचे लगाएं और सुबह होते ही ठंडे पानी से अपनी आंखों को धो लें। ऐसा करने से आप पाएंगे कि कुछ ही दिनों में आपके डार्क सर्कल कम हो गएं हैं।

13. शिया बटर
शिया बटर विटामिन ए,ई व एफ से भरपूर होता है। साथ ही इसमें काइननेमिक इस्टेरर्स, स्ट्रोलस व मिनरल भी पाए जाते हैं। अक्सर गर्मियों के मौसम में गर्म हवाओं, उमस व यूवी किरणों से त्वचा क्षतिग्रस्त हो जाती है। शिया बटर में मौजूद एसपीएफ की मात्रा त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाता है।

14. अरारोट पाउडर
अरारोट के पाउडर को घाव पर अच्छे से लगाने से घाव जल्दी भरता है। इसके साथ ही इसका पाउडर सनबर्न्स से तुरंत राहत देता है और त्वचा को ठंडा भी रखता है। इसके लिए 2 चम्मच अरारोट के पाउडर में 1 चम्मच कोको पाउडर और कुछ बूंदें जोजोबा या लैवेंडर तेल की मिलाएं। इसे अपने चहरे पर लगाएं, सुख जाने पर ठंडे पानी से धो दें।

15. असेन्शल ऑइल
असेन्शल ऑइल में कई पोषण तत्व पाए जाते हैं जिनसे त्वचा पर आयी झुर्रियां , संक्रमण और मुँहासे ठीक किये जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications