Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
त्वचा को बनाना है जवान तो घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल नाइट क्रीम
अगर एक आदर्श दुनिया की बात करें तो उसमें ना तो कोई प्रदूषण होगा, ना ही UV रेज़, ना ही तनाव और ना ही फ्री रैडिकल्स। लेकिन वास्तविकता यह है कि आपकी त्वचा को हर दिन बहुत कुछ सहना पड़ता है, जिसकी वजह से आपकी त्वचा समय के साथ अपने लचीलेपन और खूबसूरती को खो देती है।
नींद के घंटे हमारे लिये सबसे अहम होते हैं क्योकि इस दौरान हमारी स्किन की अच्छी तरह से मरम्मत होती है। ऐसे में जरुरी है कि आप अपनी स्किन पर नाइट क्रीम लगाना ना भूलें। रात के समय हमारी स्किनपर चाहे फेशियल सीरम, क्रीम या कोई भी तेल लगाओ, व आसानी से स्किन मे समा जाता है।
आप जो कुछ भी ब्यूटी ट्रीटमेंट लेती हैं वह तभी काम करता है जब आप का दिमाग पूरी तरह से रिलैक्स हो। इससे वह चीज़ स्किन पर तुरंत फायदा कर जाती है और उसका असर भी देखने को मिलता है। इसी तरह से अगर आपके पास समय नहीं है कि आप स्पा जा सकें तो घर पर ही रात में अपने चेहरे पर नाइट क्रीम लगा कर सो जाएं।

1. ग्रीन टी नाइट क्रीम
ग्रीन टी में ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि फ्री रैडिक्स से चेहरे को बचाता है। इससे चेहरे की एजिंग पता नहीं चलती।
ग्रीन टी नाइट क्रीम बनाने की विधि -
2 टीस्पून प्योर बीवैक्स लें, उसमें कुछ बूंद बादाम तेल, नारियल तेल और 2 चम्मच रोज़हिप ऑइल की मिलाएं। अब डबल बॉइलर लें और उसमें ये सब चीज़े डाल कर गरम करें। जब तक यह हो रहा है तब तक ग्रीन टी को 1 कप पानी में पका लें। इस घोल को डबल बॉइलर में डालें और मिक्स करें। बाद में इसे छान लें और क्रीम की तरह से फेट लें। अब इसे एक जार में स्टोर कर के रखें और रात में सोते वक्त चेहरे पर लगाएं।

2. एप्पल नाइट क्रीम
सेब में विटामिन A, B, C, Beta-carotene, मैलिक एसिड और ढेर सारा एंटीऑक्सीडेंट होता है जो आपकी तवचा को यंग बनाए रखने में काफी मददगार होता है।
बनाने की विधि -
1 सेब को दो भाग में काट कर छोटे क्यूब्स में काट लें। फिर इसे 2 चम्मच ऑलिव ऑइल मिक्स कर के ब्लेंडर में चला लें। अगर आप चाहें तो इसमें ऑलिव ऑइल की जगह पर बादाम का तेल भी डाल सकती हैं।
अब इसे डबल बॉइलर में डालें और गरम करें। फिर इसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिये रखें। बाद में इसमें 2 चम्मच रोज वॉटर मिक्स करें। आप चाहें तो इसमें शहद, दालचीनी पावडर या हल्दी आदि जो कि एक्ने दूर करने के लिये यूज़ होता है, डाल सकती हैं। अच्छा होगा कि आप लाल की जगह पर हरे सेब लें क्योंकि उसमें मैलिक एसिड की मात्रा ज्यादा होती है।

3. ऑलिव ऑइल नाइट क्रीम
यह आपकी स्किन से पिगमेंटेशन मिटा कर स्किन टोन को बेहतर बनाता है। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और एजिंग को कम करता है। इस क्रीम को बनाने के लिये एक चौथाई कप एक्सट्रा वर्जिन ऑलिवऑइल, 1 टीस्पून नारियल तेल और 1 टीस्पून बीवैक्स ले लें। फिर इसे डबल बॉइलर में गरम करें और पिघलाएं। इसे तब तक फेंटे जब तक कि यह क्रीमी ना हो जाए। फिर इसमें विटामिन ई कैप्सूल और कुछ बूंद अपने फेवरेट तेल की मिक्स करें। इसे एक जार में स्टोर करें और रोजाना साफ चेहरे पर लगा कर सो जाएं।



Click it and Unblock the Notifications
