Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
केले के छिलके से दूर हो जाएंगी आपकी चेहरे की सारी समस्याएं, बढ़ जाएगी खूबसूरती

क्या आप केला खाते है तो आपको ये भी पता होगा कि केला खाने के कितने फायदे है। शायद ही कोई ऐसा हो जिसको केला खाना ना पसंद हो। ये स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन आप जब केला खाते है तो इसके छिलके को बेकार समझकर फेक देते है।
अगर आपसे ये कहा जाएं कि इससे आपके चेहरे की सुंदरता बढ़ सकती है तो आप हैरान हो जाएगें। दरअसल केले के छिलकों का फेस मास्क बनाया जा सकता है जिससे कि आप चेहरे के दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं।
इसके छिलकों में ऐसे कई विटामिन होते हैं जो शरीर में एंजाइम्स और प्रोटीन को एक्टिवेट करते हैं, जिससे स्किन के अंदर कोलाजेन और लचीनापन बढ़ने लगता है।
आज आपको हम केले के छिलकों के फायदों के बारे में बताएंगे। इनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा संबंधी समस्या खत्म हो जाएंगी। आइए जानते है गुणकारी केले के छिलको के बारे में....

झुर्रियां के लिए
अगर आपके चेहरे पर ढ़ेर सारी झुर्रियों ने घर बना लिया है तो इसके लिए आपको केले के छिलकों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको करना ये है कि केले के छिलके के अंदर के हिस्से को चेहरे पर कुछ मिनट के लिए रगड़े फिर गुलाब जल लगाएं और 15 मिनट के बाद चेहरा धो लें। ऐसा करने से धीरे धीरे आपकी झुर्रियां खत्म होने लगेंगी।

आंखों के काले घेरों के लिए
अगर आपके आंखों में काले घेरे है और इनसे आप छुटकारा पाना चाहते है तो आपके केले के छिलकों का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको इसके अंदर के सारे रेसे निकालने है। उसमें एक चम्मच एलो वेरा जैल मिलाएं फिर इस पेस्ट को आंखों के आस पास लगा लें। 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके आंखों से काले घेरे खत्म हो जाएगें।

ऑइली त्वचा
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपको इसके लिए सिर्फ केले के छिलकों से बना फेसमास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए आपको करना ये है कि केले के छिलके के अंदर की परत को निकाल लें फिर इसमें एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाएं। इसको अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह रगड़ें।

गोरी त्वचा के लिए
आपको अपनी स्किन के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है। इसके लिए आप बाजार से भी कई तरह के प्रोडक्ट खरीदकर लाते है। लेकिन आप इसको पाने के लिए केले के छिलकों का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसको लिए सबसे पहले केले के छिलके का पेस्ट बना लें फिर उसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट स्क्रब की तरह रगड़े फिर चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा करने से आपके चेहरे को दमकती हुई त्वचा मिलेगी।

चेहरो को रखें फ्रेश
आपको बता दें कि अगर आप इसका प्रयोग नियमित करेंगी तो आपके चेहरे से की तरह की समस्या खत्म हो जाएगी और आपका चेहरा दिनभर तरोताजा और फ्रेश रहेगा। इसके इस्तेमाल से आपके फेस से सारी समस्याएं गायब हो जाएंगी।

टैनिंग हटाएं
अपने चेहरे को अच्छा बनाने के लिए और टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको केले के छिलके का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको केले के छिलको का पेस्ट में एक चम्मच संतरे के छिलके का पाऊडर और दही डालकर अच्छे से इसका पेस्ट बना लेना है। इसको चेहरे पर रगड़ने के बाद आपको पानी से धोना है। ऐसा करने से आपकी ये समस्या खत्म हो जाएगी।

चेहरा करेगा ग्लो
आपका चेहरा इसके इस्तेमाल से ग्लो करने लगेगा। आपके चेहरे के लिए बेहतर घरेलू उपाय है। मंहगे बाजार के प्रोडक्ट पर पैसे बहाने से अच्छा आप केले के छिलके से घर पर फेस मास्क बनाकर इस्तेमाल कर सकती है।



Click it and Unblock the Notifications