Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फटे होंठ ठीक करने के 7 बेहतरीन तरीके
फटे हुए होंठो को आसानी से सामान्य अवस्था में ला सकते हैं और भविष्य में उन्हें दुबारा फटने से बचा सकते हैं। फटे होंठो को सही करने के 7 सरल उपाय निम्न प्रकार हैं।
शरीर में नियमित रूप से कई दिक्कतें आये दिन होती ही रहती हैं। इन्हीं दिक्कतों में से एक दिक्कत होंठो का फटना है। जैसे त्वचा के फटने पर आपको अच्छा नहीं लगता है, उससे कहीं ज्यादा बुरा होंठो के फटने पर लगता है। कई बार इनसे खून भी आने लगता है।
होंठो के फटने के कई कारण होते हैं। मौसम में ठंडक, शरीर में पानी की कमी, सही लिप बाम इस्तेमाल न करना आदि कारणों से होंठो में रूखापन आ जाता है और वो फट जाते हैं।
पर आप फटे हुए होंठो को आसानी से सामान्य अवस्था में ला सकते हैं और भविष्य में उन्हें दुबारा फटने से बचा सकते हैं। फटे होंठो को सही करने के 7 सरल उपाय निम्न प्रकार हैं:

1. जमा हुआ नारियल का तेल -
नारियल के तेल को एक एयरटाइट जार में रखें और इसे जमा लें। हर सुबह और शाम को बिना नागा किए इस जमे तेल को होंठो को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लगाएं। इससे होंठो को नमी मिलेगी और वो नहीं फटेंगे। आप चाहें तो कोई अन्य तेल भी मिला सकते हैं।

2. गुलाब की पत्तियां और मिल्क लिप मास्क -
एक गुलाब का फूल लें और उसकी पत्तियों को निकाल लें। इन्हें एक चम्मच दूध में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने होंठो पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में धुल लें और बाम या पेट्रोलियम जैली लगा लें। आप होंठ दो दिन में ही ठीक हो जाएंगे।

3. एलोवेरा लिप पैक -
शहद और एलोवेरा जेल को बराबर अनुपात में मिलाएं और इसे फ्रिज में रख दें। हर दिन थोड़ा सा पेस्ट रात को होंठो पर लगाएं। होंठ सही हो जाएंगे।

4. शक्कर और शहद का स्क्रब -
एक चम्मच शक्कर और एक चम्मच शहद लें। दोनों को मिक्स करके होंठो पर रखें और स्क्रब करें। इससे होंठो को नमी मिलेगी, इनकी डेड स्कीन भी निकल जाएगी।

5. बेकिंग सोडा सक्रब -
बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं और इसे एक टूथब्रश की मदद से होंठो पर लगाएं। हल्के से मसाज करें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इससे फटे होंठ सही हो जाएंगे।

6. हैवी क्रीम -
आधा चम्मच हैवी क्रीम लें और इसे होंठो पर लगाएं। रात को सोते समय लगाएं तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इससे आपके होेंठ बच्चों की तरह नाजुक हो जाएंगे। आप चाहें तो इसमें हल्दी भी मिला सकते हैं।

7. वैनिला लिप स्क्रब और मॉश्इचराजर -
पांच बूंद वैनिला रस, आधा चम्मच नारियल का तेल, 1 चम्मच चीनी और आधा चम्मच बेकिंग सोडा लें। इन्हें अच्छे से मिला लें। इससे होंठो पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करें। इससे आपके होंठ स्वस्थ हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications
